- Hindi News »
- Health »
- Who Unsafe Food Report Deaths Global Health Crisis 2026
‘जहरीली’ हुई दुनिया की थाली! WHO की चेतावनी- दूषित भोजन से हर साल 15 लाख मौतें, बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
- Written By: अमन उपाध्याय
WHO Unsafe Food Report: विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि असुरक्षित भोजन हर साल 15 लाख लोगों की जान ले रहा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को है।

सांकेतिक फोटो- सो. AI
WHO Unsafe Food Report Death News: दुनिया भर में खान-पान की आदतों और खाद्य सुरक्षा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बेहद डरावनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘अनसेफ फूड’ यानी असुरक्षित और दूषित भोजन अब एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट बन चुका है, जिसके कारण हर साल लगभग 15 लाख लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
बुधवार को जारी इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दूषित भोजन न केवल बीमारियों का कारण बन रहा है, बल्कि यह दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी भारी चोंट पहुंचा रहा है।
सालाना 88 करोड़ से अधिक लोग हो रहे बीमार
WHO द्वारा वर्ष 2000 से 2021 के बीच 194 देशों के आंकड़ों के गहन अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल दुनिया भर में लगभग 88.6 करोड़ लोग असुरक्षित भोजन के सेवन से बीमार पड़ रहे हैं। यह संख्या दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा के मानकों में अभी भी बहुत सुधार की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ ने इसे आज के समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
kids Diet: क्या आपके बच्चे की डाइट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व? याददाश्त और इम्यूनिटी के लिए है बेहद जरूरी
Measles Crisis: बांग्लादेश में खसरे का भयंकर कहर, 600 से ज्यादा मौतें, वैक्सीन की कमी ले रही जान
Anaemia In Women: महिलाओं में क्यों होती है खून की कमी? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
छोटे बच्चों पर सबसे अधिक प्रहार
इस रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक पहलू बच्चों पर होने वाला असर है। रिपोर्ट बताती है कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दूषित भोजन से बीमार होने का खतरा अन्य आयु वर्गों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बैक्टीरिया और वायरस उन पर तेजी से हमला करते हैं, जो अक्सर जानलेवा साबित होता है।
ग्लोबल हेल्थ अनसेफ फूड क्राइसिस- AI फोटो
अफ्रीका में हालात गंभीर
खाद्य सुरक्षा का यह संकट पूरी दुनिया में एक समान नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया इस समस्या से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। दुनिया भर में दूषित भोजन से होने वाली कुल बीमारियों के लगभग 75 प्रतिशत मामले और कुल मौतों का 60 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं दो क्षेत्रों से आता है। इन क्षेत्रों में स्वच्छता की कमी और खाद्य भंडारण की खराब व्यवस्था को मुख्य कारण माना जा रहा है।
बैक्टीरिया के साथ-साथ रसायनों का भी खतरा
अध्ययन में पाया गया है कि अधिकांश बीमारियों के पीछे बैक्टीरिया और वायरस जैसे जैविक कारक जिम्मेदार हैं। हालांकि, केवल गंदगी ही इसका कारण नहीं है; भोजन में मौजूद आर्सेनिक और सीसा जैसे हानिकारक रासायनिक तत्व भी बड़ी संख्या में गंभीर बीमारियों और मौतों का कारण बन रहे हैं।
एंटीबायोटिक का बढ़ता संकट
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बदलता मौसम और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और अधिक गहरा बना रहे हैं। बढ़ते तापमान के कारण भोजन जल्दी दूषित हो रहा है। इसके साथ ही, एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति बढ़ता प्रतिरोध भी एक नई मुसीबत बन गया है, जिससे दूषित भोजन से होने वाले संक्रमणों का इलाज करना अब पहले से कहीं अधिक कठिन होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- kids Diet: क्या आपके बच्चे की डाइट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व? याददाश्त और इम्यूनिटी के लिए है बेहद जरूरी
अर्थव्यवस्था को खरबों का नुकसान
असुरक्षित भोजन का असर केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में खाद्यजनित बीमारियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग 647 अरब डॉलर का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने जोर देकर कहा है कि सुरक्षित भोजन हर व्यक्ति का अधिकार है और सरकारों को इसे सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
Who unsafe food report deaths global health crisis 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जहरीली’ हुई दुनिया की थाली! WHO की चेतावनी- दूषित भोजन से हर साल 15 लाख मौतें, बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
Jun 04, 2026 | 02:28 PMBJP में शामिल कांग्रेस पार्षदों पर सियासी चर्चा, क्या यह कांग्रेस की रणनीतिक चाल?
Jun 04, 2026 | 02:26 PMIND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
Jun 04, 2026 | 02:24 PMपुणे के दौंड में अवैध भ्रूणहत्या रैकेट का भंडाफोड़: 2 साल में 500 गर्भपात की आशंका; मकोका लगाने की मांग
Jun 04, 2026 | 02:21 PMदलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
Jun 04, 2026 | 02:20 PMहजारों छात्रों का सवाल: नागपुर में रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कब बनेगा? फाइलों में अटका बड़ा प्रोजेक्ट
Jun 04, 2026 | 02:19 PMगर्मी में AC के साथ फैन चलाने का सही तरीका, कूलिंग भी बढ़ेगी और बिजली भी बचेगी
Jun 04, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM













