Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया तबाह, लेकिन ये दो देश रहेंगे सुरक्षित, 72 मिनट में होगी 5 अरब लोगों की मौत, जानें पूरा मामला

Nuclear War: परमाणु युद्ध की विशेषज्ञ और खोजी पत्रकार एनी जैकबसन का कहना है कि यदि दुनिया में परमाणु युद्ध छिड़ता है, तो महज 72 मिनट के भीतर करीब 5 अरब लोग अपनी जान गंवा सकते हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 22, 2025 | 09:44 PM

दुनिया में इस समय परमाणु युद्ध का खतरा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया में इस समय परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिमी देशों को आशंका है कि रूस यूक्रेन के बाद किसी और देश पर हमला कर सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर परमाणु युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पहले भी यूक्रेन पर रूसी परमाणु हमले की चेतावनी दी गई थी। अब परमाणु युद्ध मामलों की विशेषज्ञ और खोजी पत्रकार एनी जैकबसन ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा युद्ध शुरू होता है, तो महज एक घंटे से भी कम समय में करीब 5 अरब लोग मारे जा सकते हैं। उनका मानना है कि इस तबाही से केवल दो देशों के बचने की संभावना है न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया।

एनी जैकबसन ने एक पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में परमाणु हमले की विनाशकारी टाइमलाइन को साझा किया। उन्होंने बताया, “रूस के लॉन्चपैड से अमेरिका के पूर्वी तट तक बैलिस्टिक मिसाइल पहुंचने में सिर्फ 26 मिनट और 40 सेकंड लगते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह आंकड़ा 1959-60 में वैज्ञानिक हर्ब यॉर्क ने पहली बार सामने रखा था और आज भी यह उतना ही सटीक है।

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल शुरू

जैकबसन, जो 2016 में पेंटागन की शोध संस्था DARPA पर अपने खोजी कार्य के लिए पुलित्जर पुरस्कार की फाइनलिस्ट रही थीं, ने कहा कि अगर दुनिया में कोई बड़ा परिवर्तन होता है, तो मानवता के पास प्रतिक्रिया देने के लिए 90 मिनट से भी कम समय होगा। उन्होंने यह भी बताया कि परमाणु युद्ध की डरावनी सच्चाइयों में से एक यह है कि यदि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल शुरू होता है, तो जिन देशों को निशाना बनाया जाएगा, उन्हें यह मालूम होगा कि उनके पास बचाव या प्रतिक्रिया के लिए कितना कम समय है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जैकबसन ने कहा कि अगर अमेरिका पर हमला होता है, तो राष्ट्रपति के पास जवाबी हमले का फैसला लेने के लिए सिर्फ छह मिनट होते हैं। इस दौरान उन्हें “ब्लैक बुक” नाम की एक गोपनीय किताब दी जाती है, जिसमें संभावित जवाबी हमलों के विकल्प दिए गए होते हैं। राष्ट्रपति को उसी समय इस किताब में से एक विकल्प चुनकर तुरंत निर्णय लेना होता है।

वैश्विक जलवायु को गंभीर और विनाशकारी नुकसान

विस्फोट के बाद तबाही वहीं नहीं रुकेगी। जैकबसन ने वायुमंडलीय विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर ब्रायन टून के अध्ययन का उल्लेख किया, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि इससे वैश्विक जलवायु को गंभीर और विनाशकारी नुकसान पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश क्षेत्र, खासकर मध्य अक्षांश वाले इलाके, मोटी बर्फ की परतों से ढक जाएंगे। आयोवा और यूक्रेन जैसे स्थानों में अगले दस वर्षों तक केवल बर्फ ही होगी। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में कृषि पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, और जब खेती नहीं बचेगी, तो इंसानों का जीवित रहना भी मुश्किल हो जाएगा।

“उन्होंने कहा कि सूरज की रोशनी इतनी खतरनाक हो जाएगी कि वह जानलेवा बन सकती है। ओजोन परत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रहेगा क्योंकि विकिरण से गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे हालात में लोग ज़मीन के नीचे रहने को मजबूर हो जाएंगे और भोजन की भारी कमी के कारण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर बाकी जगहों पर लोग ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष करेंगे।”

World end two countries safe 5 billion dead in 72 minutes explained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 09:44 PM

Topics:  

  • America
  • Australia
  • Nuclear Bomb
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

2

’48 घंटे और फिर…’, ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

3

गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने मारी पलटी, ट्रंप को दिया धोखा, कहा- मुस्लिम देशों का प्रस्ताव नहीं

4

‘कश्मीर हमारा…’, PoK में बेगुनाहों की मौत पर भड़का भारत, शहबाज-मुनीर को दे दिया अल्टीमेटम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.