ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत, 13 घंटे तक गैली में रखा रहा शव; बदबू से बेहाल हुए 331 यात्री
British Airways की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद उसके शव को 13 घंटे तक विमान के गैली में रखा गया। फर्श गर्म होने के कारण शव से बदबू फैलने लगी जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रिटिश एयरवेज, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Woman Dies On British Airways Flight: ब्रिटिश एयरवेज की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यात्रियों को एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। हांगकांग से लंदन जा रही फ्लाइट BA32 में करीब 60 साल की एक महिला यात्री की उड़ान भरने के महज एक घंटे बाद ही मौत हो गई। यह विमान एयरबस A350-1000 था, जिसमें कुल 331 यात्री सवार थे।
नियमों के कारण नहीं रोकी गई फ्लाइट
महिला की मौत के तुरंत बाद पायलट के पास विमान को वापस हांगकांग ले जाने या किसी अन्य एयरपोर्ट पर लैंड कराने का विकल्प था। हालांकि, उन्होंने उड़ान को लंदन तक जारी रखने का फैसला किया। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि नियमों के मुताबिक, यदि किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो इसे ‘मेडिकल इमरजेंसी‘ नहीं माना जाता, इसलिए फ्लाइट को डायवर्ट करने की आवश्यकता नहीं समझी गई।
गर्म फर्श और फैलती बदबू
विमान के क्रू मेंबर्स ने शव को कंबल में लपेटकर विमान के पिछले हिस्से यानी गैली (जहां खाना तैयार किया जाता है) में रख दिया। लेकिन यहां एक बड़ी चूक हो गई क्रू यह भूल गया कि उस हिस्से का फर्श गर्म रहता है। करीब 13.5 घंटे की इस लंबी उड़ान के दौरान गर्म फर्श की वजह से शव से तेज बदबू आने लगी। जैसे-जैसे विमान लंदन के करीब पहुंचा पीछे बैठे यात्रियों और स्टाफ के लिए वहां रुकना मुश्किल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
लंदन में पुलिस की जांच
विमान के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए विमान के भीतर आई। इस दौरान सभी यात्रियों को करीब 45 मिनट तक अपनी सीटों पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। बाद में ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इस पूरी घटना के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया गया था। कंपनी ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें:- ‘अदृश्य’ F-35 को ईरान ने कैसे ट्रैक किया? क्या फेल हो गई US की सबसे एडवांस ‘स्टेल्थ’ टेक्नोलॉजी; जानें सबकुछ
क्या कहते हैं नियम?
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि उड़ान के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो शव को बॉडी बैग या कंबल से ढंककर कम दिखाई देने वाली जगह पर रखा जाना चाहिए। यदि विमान में खाली सीटें उपलब्ध हों तो शव को वहां शिफ्ट किया जा सकता है अन्यथा उसे उसी सीट पर भी रखा जा सकता है।
