क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट 2027 को लेकर इस्लामाबाद से आया बड़ा संकेत; जानें पूरा मामला
PM Modi Pakistan Visit: पाक ने संकेत दिया है कि वह 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। मेजबान होने के नाते पाक सभी सदस्य देशों को न्योता भेजेगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Will PM Modi Pakistan Visit SCO Summit 2027: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले समय में पाकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे? यह सवाल एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है।
31 जुलाई 2026 को सामने आई इस जानकारी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
मेजबान के नाते पाकिस्तान का दायित्व
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि SCO की निर्धारित प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत, मेजबान देश का यह दायित्व है कि वह संगठन के सभी सदस्य देशों को शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण भेजे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों से हुआ यूक्रेन पर हमला? जेलेंस्की के दावे से मचा हड़कंप
PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR
क्या खत्म हो रही है जापान की युवा पीढ़ी? 42 साल में पहली बार 12 करोड़ से नीचे पहुंची आबादी
स्पेन में बेकाबू हुए हालात, समंदर के रास्ते घुसे हजारों लोग; 18 मौतों के बाद स्यूटा में सेना की एंट्री
उन्होंने कहा है कि इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसका सीध मतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री को भी औपचारिक रूप से न्योता भेजा जाएगा।
विदेश मंत्री की मुलाकात पर सस्पेंस
इसी ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच मनीला में ASEAN बैठकों के इतर संभावित मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, पाकिस्तानी प्रवक्ता ने इस पर कोई ठोस जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल भारत की ओर से ऐसी किसी द्विपक्षीय बैठक के अनुरोध की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
SCO: वैश्विक राजनीति का एक बड़ा मंच
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को बीजिंग में हुई थी। वर्तमान में इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन और रूस समेत कुल 10 सदस्य देश शामिल हैं। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी इस संगठन के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पूरे यूरोएशियाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
कैसे तय होती है सम्मेलन की मेजबानी?
SCO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट’ (CHS) है। इसकी अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच Alphabetical order के अनुसार बदलती रहती है। जो देश अध्यक्षता संभालता है, वही उस वर्ष के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है।
यह भी पढ़ें:- क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों से हुआ यूक्रेन पर हमला? जेलेंस्की के दावे से मचा हड़कंप
इसी क्रम के अनुसार, साल 2027 में पाकिस्तान के पास इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर होगा। पाकिस्तान की ओर से न्योता भेजने की यह कवायद अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है, लेकिन इस पर भारत का रुख क्या होगा, यह आने वाले समय में कूटनीतिक संबंधों की दिशा तय करेगा।
