Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंग हुई तो मिट जाएगा पाकिस्तान? भारत के सामने टिक नहीं पाएगी पाक सेना, आंकड़ों ने खोली पोल

Military Comparison: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के मुताबिक भारत सैन्य ताकत के लिहाज से दुनिया में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर आता है। भारत की थल सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 28, 2025 | 12:28 PM

जंग हुई तो मिट जाएगा पाकिस्तान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए इस भयावह हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस वीभत्स घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त और स्पष्ट संदेश देते हुए सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, अटारी-वाघा सीमा पर आम नागरिकों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद कर दी गई है।

भारत ने अपने राजनयिक स्टाफ को वापस बुला लिया है और पाकिस्तानी उच्चायोग से सैन्य सलाहकारों को भी हटा दिया गया है। ये कदम इस बात का संकेत हैं कि भारत की विदेश नीति अब पहले की तरह सौम्य नहीं, बल्कि दृढ़ और कठोर हो गई है।

भारत से टकराना बेहद मुश्किल

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चार युद्ध हो चुके हैं, और हर बार पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। समय के साथ युद्ध की परिभाषा और तरीके जरूर बदल गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आज भी पाकिस्तान के लिए भारत से टकराना बेहद मुश्किल है, खासकर तब जब दोनों देशों के पास परमाणु हथियार भी मौजूद हैं।

मुकाबले कहीं नहीं ठहरती पाक सेना

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के मुताबिक भारत सैन्य ताकत के लिहाज से दुनिया में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर आता है। भारत की थल सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, जिसमें लगभग 14.5 लाख सक्रिय और 11.5 लाख रिजर्व सैनिक तैनात हैं। इसके मुकाबले पाकिस्तान के पास सिर्फ 6.5 लाख सक्रिय और 5.5 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

ये है दोनों सेनाओं की क्षमता

हथियारों की दृष्टि से देखा जाए तो भारत पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक सशक्त है। भारत की नौसेना के पास दो विमानवाहक पोत और तीन परमाणु पनडुब्बियां हैं, जबकि पाकिस्तान के पास इस तरह की कोई सामरिक क्षमता नहीं है। वायुसेना की बात करें तो भारत के पास 513 लड़ाकू विमान हैं, जो कि पाकिस्तान के 328 विमानों की तुलना में कहीं अधिक हैं। भारत अब ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ का हिस्सा बन चुका है, जिसका मतलब है कि वह थल, जल और वायु तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने में सक्षम है, जबकि पाकिस्तान के पास यह क्षमता नहीं है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिसाइलों के मामले में भारत कहीं आगे

वहीं, टैंकों, बख्तरबंद गाड़ियों और तोपों की संख्या में भारत कहीं आगे है। भारत का ‘पिनाका’ रॉकेट सिस्टम तकनीकी रूप से पाकिस्तान के ‘फतह’ सिस्टम से बहुत ही आगे है। मिसाइलों के मामले में भी भारत के पास ब्रह्मोस, अग्नि-5, प्रलय और पृथ्वी जैसी आधुनिक मिसाइलें हैं, जिनमें से कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। इसके मुकाबले पाकिस्तान की शाहीन, गजनवी और बाबर मिसाइलें ताकत और तकनीक के लिहाज से भारत की मिसाइलों से कमतर हैं।

Will pakistan survive war pak army vs india military strength comparison

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Defense Department
  • Pakistan
  • Pakistan Army
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

यूक्रेन में हाहाकार! रूसी मिसाइलों ने उड़ाया गैस प्लांट, हजारों घरों की बिजली-गैस सप्लाई बंद

2

ट्रंप के ‘गाजा डील’ पर राजी हुआ हमास, सभी इजरायली बंधकों की रिहाई समेत इन फैसलों पर जताई सहमति

3

मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

4

’48 घंटे और फिर…’, ट्रंप के सब्र ने दिया जवाब, गाजा पर हमास को दे दी आखिरी चेतावनी.

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.