मार्च की इसी तारीख़ को क्यों मनाते हैं World Water Day, इस विशेष दिन को मनाए जाने की वजह और अहमियत ज़रूर जानें

लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर हम बात करेंगे, इस दिवस विशेष के महत्व, थीम, इतिहास, एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
मार्च की इसी तारीख़ को क्यों मनाते हैं World Water Day, इस विशेष दिन को मनाए जाने की वजह और अहमियत ज़रूर जानें
विश्व जल दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Water Day 2025: आज समूचे विश्व में विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 22 मार्च को विश्व भर में जल दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी है, लेकिन इसमें से केवल 3 प्रतिशत पानी ही पीने लायक है।

आपको बता दें, विश्व भर में आज भी लोग पीने के पानी के लिए तरसते हैं। जिस तरह से पीने लायक पानी पृथ्वी से कम होता जा रहा है, आने वाली पीढ़ी के लिए साफ और मीठा पानी बचा पाना मुश्किल हो रहा है।

लोगों को जल का महत्व बताने और जल संरक्षण करने के लिए हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर हम बात करेंगे, इस दिवस विशेष के महत्व, थीम, इतिहास, एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

जानकारों के अनुसार, विश्व जल दिवस एक विशेष अवसर है, जब हम जल के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते है। विचार करते हैं कि जल बचाना क्यों ज़रूरी है। जल से जुड़े हमारे नित्य कर्म मसलन स्नानादि, कपड़ा एवं बर्तन धोने, पौधों को पानी देने अथवा वाहनों की धुलाई के नाम पर हम जल का दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं।

आपको बता दें, विश्व जल दिवस मनाने की आवश्यक इसलिए है, क्योंकि हम जिस जल इस्तेमाल करते हैं, उसका ज़्यादा हिस्सा कुओं जैसे भूमिगत स्रोतों से आता है। ये संसाधन सीमित है। अगर, इनका व्यर्थ इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाली पीढ़ी को जल संकट का अथाह सामना करना पड़ सकता है। हमें इस अनमोल संसाधन की रक्षा में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

जानिए विश्व जल दिवस का इतिहास

वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। उसी दिन विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई। बाद में 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया। तब से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा। वहीं वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र मे सुरक्षित, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार को मानवाधिकार के रूप में मान्यता दी।

जानिए क्या है जल दिवस का महत्व

जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, ऐसे में यह कथन सटीक है कि 'जल ही जीवन है'। विश्व में कई जगहों पर पानी की कमी बनी रहती है। विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियां और जनसंख्या के कारण जो पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और पानी का जरूरत से ज्यादा उपयोग हो रहा है। जाने अनजाने पानी की बर्बादी और जल प्रदूषण के कारण लोग पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। इसी समस्या से विश्व को अवगत कराने, पानी की बर्बादी को रोकने, जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

विश्व जल दिवस 2025 की थीम

विश्व जल दिवस 2025 की थीम है ग्लेशियर संरक्षण. ग्लेशियर पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है। वे ग्रह को ठंडा रखते हैं, साथ ही दुनिया के मीठे पानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संग्रहीत करते हैं, झीलों और नदियों को पानी देते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने का अभियान शुरू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जल के दुरुपयोग को रोकना, आम लोगों तक जल की सुविधा पहुंचाना, जल बचाओ अभियान को घर-घर पहुंचाना है. विश्व जल दिवस के अवसर पर हम बात करेंगे, इस दिवस विशेष के महत्व, थीम, इतिहास, एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com