-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Who Will Maldives Choose China Or India President Muizzu Gave This Big Hint In A 15 Hour Press Conference
भारत या चीन किसे चुनेगा मालदीव, राष्ट्रपति मुइज्जू ने 15 घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये बड़ा हिंट
- Written By: अक्षय साहू
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने रविवार को 15 घंटे का मैराथन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान मुइज्जू ने कहा था कि पहले की सरकारों की ओर से किए गए समझौतों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
माले: मालदीव ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ मौजूदा रक्षा समझौतों में संशोधन किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मालदीव की संप्रभुता और स्वतंत्रता प्रभावित नहीं हो। मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने संसद के सदस्यों को यह भी बताया कि मालदीव में तैनात 74 भारतीय सैनिक, जिन्हें पिछले साल भारत के साथ हुए समझौते के तहत वापस भेजा गया था, मालदीव में रहने के दौरान निहत्थे थे।
मौमून का यह बयान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की ओर से 15 घंटे की मैराथन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह कहने के कुछ दिनों बाद आया है कि भारत सहित अन्य देशों के साथ पिछली सरकार की ओर से किए गए समझौतों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
मुइज्जू पर लगे झूठे दावे का आरोप
राष्ट्रपति मुइज्जू की टिप्पणियों की विपक्षी नेता ने आलोचना की थी, उन्होंने भारत जैसे देशों के साथ समझौतों के बारे में 2023 के चुनाव अभियान के दौरान ‘झूठे दावे’ करने के लिए उनसे माफी की मांग की थी मंगलवार को संसद सदस्यों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मौमून ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ संबंधों के तहत भारत के साथ किए गए समझौतों में संशोधन किया गया है या किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे मालदीव की संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करें।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
ईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
यूरोप में मौत बनकर बरसी गर्मी! फ्रांस में 1000 से अधिक लोगों की मौत, दशकों के रिकॉर्ड टूटे
1965 में हुए थे 100 से अधिक समझौते
मौमून ने कहा कि 1965 में मालदीव को स्वतंत्रता मिलने के बाद से भारत के साथ 100 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और उनमें से चार रक्षा मंत्रालय से संबंधित हैं। संशोधित किए जा रहे प्रमुख समझौतों में से एक भारत की सहायता से उथुरु थिलाफाल्हू में एक नौसैनिक ‘डॉकयार्ड’ के विकास से संबंधित है।
साल 2023 के चुनाव से पहले विपक्ष में रहने के दौरान मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने उथुरु थिलाफाल्हू समझौते के पहलुओं की आलोचना की थी, जिसमें दावा किया गया था कि कुछ प्रावधानों का राष्ट्रीय नीति के साथ टकराव है। मंत्री ने कहा कि ऐसे खंडों में अब संशोधन किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई विवरण साझा नहीं किया।
भारत का वो रहस्यमयी लड़ाकू विमान, जो पाकिस्तान के सिर पर नाचा
भारत विरोधी रहा है मुइज्जू का रुख
चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद से मालदीव और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट देखी गई। शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस भेजे जाने की मांग की थी। इसके बाद, मार्च और 10 मई के बीच आपसी सहमति से भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह आम नागरिकों को नियुक्त किया गया।
Who will maldives choose china or india president muizzu gave this big hint in a 15 hour press conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम को लूटा, देश को लूटा…’, राम मंदिर चोरी कांड पर भड़के कपिल सिब्बल; बोले- अच्छे दिन का नारा झूठा
Jun 29, 2026 | 09:51 PM‘सपा की साइकिल दंगा और कर्फ्यू लाती है’, पीलीभीत में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ
Jun 29, 2026 | 09:42 PMचलती ट्रेन की छत पर खड़ा दिखा शख्स, हाथ में वॉकी-टॉकी देख लोग हैरान; वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Jun 29, 2026 | 09:42 PMमहाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन
Jun 29, 2026 | 09:41 PMठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
Jun 29, 2026 | 09:33 PMएयरपोर्ट पर कबाड़े वाला! रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?
Jun 29, 2026 | 09:32 PMमुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप
Jun 29, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














