-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Who Is Nikita Rawal Actress Forced Kiss By Fan At Event Biography Career
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
- Written By: यति सिंह
Nikita Rawal Kiss Incident: रेड कार्पेट पर पपराजी को पोज दे रहीं एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक महिला फैंस ने जबरन किस करने की कोशिश की। इस अचानक हुई घटना से निकिता पूरी तरह सन्न रह गईं।

निकिता रावल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Who Is Nikita Rawal: ग्लैमर और चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में सितारों को कई बार ऐसे अनपेक्षित अनुभवों से गुजरना पड़ता है जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती। कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला वाकया एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ पेश आया। एक हालिया सार्वजनिक कार्यक्रम में रेड कार्पेट पर पपराजी को पोज देते समय एक महिला फैन अचानक उनके बेहद करीब आ गई।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उस फैन ने निकिता के चेहरे को पकड़कर उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की। इस अचानक हुए बर्ताव से अभिनेत्री कुछ पलों के लिए पूरी तरह स्तब्ध रह गईं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आते ही यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
रेड कार्पेट पर अचानक घटी हैरान कर देने वाली वाकया
प्रोग्राम के दौरान निकिता रावल पपराजी के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवा रही थीं। माहौल बिल्कुल सामान्य था और हर कोई इवेंट का लुत्फ उठा रहा था। इसी दौरान एक महिला फैन उत्साह में सुरक्षा घेरा पार करते हुए सीधे निकिता के पास पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
शुरुआत में ऐसा लगा कि वह केवल एक तस्वीर या सेल्फी की गुजारिश करेगी। लेकिन उसने अचानक आगे बढ़कर निकिता रावल को अपनी तरफ खींचा और उनके गाल पर जबरन किस कर लिया। अचानक हुए इस बर्ताव से निकिता काफी असहज नजर आईं, हालांकि उन्होंने स्थिति की नजाकत को संभालते हुए काफी संयम दिखाया।
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक निकिता रावल का सफर
इस घटना के बाद से ही हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर निकिता रावल कौन हैं। निकिता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने अपने काम से जल्द ही पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड का रुख किया।
निकिता रावल ने ने साल 2007 में आई फिल्म ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘द हीरो अभिमन्यु’, ‘अमरापाली’ और अरशद वारसी की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है।
अनिल कपूर के साथ शेयर किया था बड़ा स्क्रीन स्पेस
निकिता रावल के करियर का एक अहम मोड़ तब आया जब उन्हें दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और परेश रावल जैसे मंजे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। वह ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम किया।
ये भी पढ़ें: Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। केवल एक्टिंग ही नहीं, बल्कि निकिता अपने बेहतरीन डांस और सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं।
Who is nikita rawal actress forced kiss by fan at event biography career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














