-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Government Dsdma Disaster Management Staff Salary Hike
एक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी
- Written By: अर्पित शुक्ला
DSDMA Staff Salary: दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के कर्मचारियों का मानदेय 100% तक बढ़ाने का फैसला किया है। 16 साल से बिना बदलाव के काम कर रहे कर्मियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
DSDMA Staff Salary Hike: दिल्ली सरकार ने राजधानी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और पेशेवर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत स्टाफ जैसे प्रोजक्ट ऑफिसर (पीओ), डिस्ट्रिक्ट प्रोजक्ट ऑफिसर (डीपीओ) और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर (पीसी) के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस निर्णय से इन स्टाफ के मानदेय में 100 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। यह निर्णय उन कर्मियों को न्याय दिलाने की दिशा में उठाया गया है, जिन्होंने वर्ष 2009 से लगातार दिल्ली की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की रीढ़ बनकर कार्य किया, लेकिन पिछले 16 वर्षों में उनके मानदेय में एक बार भी संशोधन नहीं हुआ।
16 वर्षों से नहीं बढ़ा था वेतन
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से शुरू हुए इन पदों पर नियुक्त कर्मियों, जैसे प्रोजक्ट ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर का मासिक मानदेय पिछले 16 वर्षों से अपरिवर्तित था। इस अवधि में महंगाई बढ़ी, आपदा प्रबंधन की चुनौतियां अधिक जटिल हुईं, जिम्मेदारियां लगातार बढ़ीं और उनकी भूमिका का दायरा भी विस्तृत हुआ, लेकिन कार्यरत इन स्टाफ प्रोजक्ट ऑफिसर/डिस्ट्रिक्ट प्रोजक्ट ऑफिसर का मानदेय 25,000 रुपए और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर का 20,000 रुपए ही बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल
उन्होंने कहा कि इन पदों को प्रारंभिक स्तर पर दिल्ली सरकार की किसी नियमित वेतन संरचना अथवा समकक्ष वेतन श्रेणी से नहीं जोड़ा गया था। परिणामस्वरूप इन स्टाफ को अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह समय-समय पर वेतन संशोधन अथवा महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ भी नहीं मिल सका।
CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी बातों को मद्देनजर मंजूर नई वेतन संरचना के तहत इन कर्मियों के मानदेय में 100 प्रतिशत तक की वृद्धि की अनुशंसा कर दी गई है। यह संशोधन किसी प्रकार की अनुग्रह राशि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों, अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप एक न्यायसंगत एवं प्रतिस्पर्धी वेतन संरचना सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
उन्होंने कहा कि ये कर्मी केवल कार्यालय के कार्य नहीं करते, बल्कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अत्यंत महत्वपूर्ण वैधानिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। वे जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन योजनाएं तैयार करते हैं, विभिन्न प्रकार के जोखिमों का वैज्ञानिक आकलन करते हैं, दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों एवं कमजोर आबादी का जोखिम मूल्यांकन कर जोखिम कम करने की रणनीति तैयार करते हैं, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हैं और आपदा की स्थिति में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) का संचालन करते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में राहत एवं बचाव कार्यों का समन्वय करते हैं। इसके अतिरिक्त वे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं, बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल कराते हैं और विभिन्न हितधारकों की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उचित नहीं थी सैलरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अन्य राज्यों और दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की तुलना में भी डीएसडीएमए के इन पदों का मानदेय काफी कम था। जहां कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में समान जिम्मेदारियां निभाने वाले अधिकारियों को लगभग 45,000 रुपए से 50,000 रुपए अथवा उससे अधिक का मानदेय दिया जा रहा है, वहीं दिल्ली सरकार के अन्य विभागों में भी समान स्तर के संविदा पदों का पारिश्रमिक कहीं अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी जैसे उच्च जोखिम वाले महानगर के लिए यह स्थिति उचित नहीं थी।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार भविष्य में इस संवर्ग को और अधिक मजबूत एवं पेशेवर बनाने के उद्देश्य से प्रदर्शन आधारित वार्षिक वेतन वृद्धि, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए चिकित्सा सुरक्षा तथा प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और क्षमता निर्माण जैसे कल्याणकारी उपायों पर भी विचार करेगी।
यह भी पढ़ें- ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल वेतन बढ़ाना नहीं, बल्कि राजधानी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाना है। वर्षों से सीमित मानदेय पर कार्य कर रहे हमारे आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने दिल्ली की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और समर्पण का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। यह निर्णय न केवल उनके साथ न्याय करेगा, बल्कि लगभग 3.2 करोड़ दिल्लीवासियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Delhi government dsdma disaster management staff salary hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMKolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













