Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीषण गर्मी में पुर्तगाल के बीच पर मचा हड़कंप, देखें चौंकाने वाला VIDEO

पुर्तगाल के एक बीच पर नजर आया रोल क्लाउड का नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है VIDEO। यह एक बेहद दुर्लभ मौसमीय घटना मानी जाती है। इसे जिसने भी इसे देखा, वह दंग रह गया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 01, 2025 | 04:14 PM

पुर्तगाल में बीच पर रोल क्लाउड, फोटो ( सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लिस्बन: पुर्तगाल इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। इस तपती गर्मी के बीच समुद्र तट पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया। ये न कोई तूफान था और न ही कोई प्राकृतिक आपदा, बल्कि एक दुर्लभ और सुंदर बादलों की आकृति थी। बादलों की इस आकृति को “रोल क्लाउड” (Roll Cloud) कहा जाता है। यह दृश्य इतना मनमोहक था कि लोगों ने इसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया।

रोल क्लाउड, जिसे हिंदी में “लुढ़कता हुआ बादल” भी कहा जा सकता है, एक बेलन के आकार का लंबा और क्षैतिज रूप में फैला हुआ बादल होता है। यह बादल आमतौर पर ज़मीन के काफ़ी क़रीब नजर आता है और देखने में ऐसा लगता है मानो वह धीरे-धीरे घूमते हुए आगे बढ़ रहा हो।

देखें VIDEO-

Incredible roll cloud in Póvoa do Varzim, Portugal yesterday… 📹 António Pereira/fb pic.twitter.com/5yS2Mx3Fo7 — Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 30, 2025

ऐसे बनता है रोल क्लाउड

रोल क्लाउड एक दुर्लभ मौसमीय घटना है, जो तब बनती है जब गर्म और नम हवा ऊपर उठकर ठंडी हवा से टकराती है। इस प्रक्रिया से वायुदाब में एक विशेष तरह का संतुलन बनता है, जिससे बादल बेलन की तरह लंबा और गोल आकार ले लेते हैं। आमतौर पर ये बादल तूफान से पहले या तटीय इलाकों में दिखाई देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐक्शन के लिए तैयार रहिए’, रजा पहलवी ने ट्रंप से की अपील, कहा- ईरान में गोलियों का सामना कर रहे हैं लोग

कैरेबियन सागर में US की बड़ी कार्रवाई; ट्रंप की सेना ने जब्त किया पांचवां तेल टैंकर, वेनेजुएला की घेराबंदी तेज

अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद

ब्लिंकिट से रात में महिला ने मंगाई ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय को हुआ शक और बच गई जान- VIDEO

सरकार बदली पर हालात नहीं! अमेरिकी ‘लोकतंत्र’ बना कई देशों में तबाही का सबब

पुर्तगाल में यह रोल क्लाउड समुद्र के किनारे देखा गया, जब मौसम में अचानक बदलाव हुआ। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, यह बादल समुद्र की सतह के साथ धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ रहा था, मानो आकाश से कोई विशाल चादर लुढ़कती हुई आ रही हो।

लोगों ने बताया प्राकृतिक अजूबा

इस अनोखी घटना को देखकर कई लोगों ने इसे एक प्राकृतिक अजूबा बताया। समुद्र किनारे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस दृश्य की तस्वीरें लीं और इसका आनंद उठाया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही यह नज़ारा बहुत दुर्लभ होता है, लेकिन इसमें किसी तरह का खतरा नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार, रोल क्लाउड आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते। ये देखने में भले ही भयावह लगें, लेकिन इनके साथ न तेज़ बारिश होती है, न ही बिजली गिरती है। ये बस वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत होते हैं।

Watch rare roll cloud portugal beach heatwave video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2025 | 04:14 PM

Topics:  

  • International News
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.