डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस (फोटो- डिजाइन)
न्यू हैम्पशायर: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। अमेरिकी समयानुसार वोटिंग सुबह 7 से 9 बजे की बीच शुरू होनी थी, लेकिन अमेरिका के न्यू हैम्मशायर के डिक्सविले नॉच में वोटर मंगलवार की सुबह समय से पहले पहुंच गए। जिसके बाद आधिकारिक समय पर वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग प्रक्रिया 11 बजे तक चलेगी। वहीं बता भारतीय समयानुसार वोटिंग शाम करीब 4.30 पर शुरू हुई और बुधवार सुबह 6 बजे तक चलेगी।
उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के छोटे से शहर के 6 पंजीकृत मतदाताओं ने कई वर्षों से चली आ रही पुरानी परंपरा अनुसार आधी रात को वोट डालने पहुंचे। सुरक्षाबलों की निगरानी में पूरे देश में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मंगलवार शाम तक तय समय पर मतदान खत्म होगा।
ये भी पढ़ें-US Presidential Election: अमेरिका के राष्ट्रपति को कितना मिलता है वेतन, जानिए यहां
गौरतलब है कि अमेरिका में प्रीपोलिंग का सिस्टम है, जिसके चलते देश भर में करोड़ों अमेरिकी नागरिक प्री पोलिंग तहत पहले ही मतदान कर चुके हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा की चुनाव प्रयोगशाला के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार रात तक 82 मिलियन से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके थे। वहीं बता दें अमेरिका में चुनाव का परिणाम काफी अनिश्चिताओं भरा रहता है। वैसे चुनाव परिणाम वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटों बाद आ जाता है, लेकिन कई बार ज्यादा समय लग जाता है। इसमें दिन, सप्ताह और, जैसा कि एक मामले में हुआ, एक महीना लग सकता है।
2016 में, मतदान 8 नवंबर की शाम को बंद हो गया और रात 2:30 बजे तक सब क्लीयर हो गया। 9 नवंबर को ट्रंप ने बैटलग्राउंड स्टेट विस्कॉन्सिन और उसके 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को जीतकर ‘270’ इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जादुई संख्या को पार कर लिया। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पांच मिनट बाद उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था।
खैर अमेरकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला काफी करीबी हो सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। वहीं दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जेडी वेंस हैं। वहीं डेमोक्रेट पार्टी का उम्मीदवार मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को बनाया है।