तूफान बुआलोई ने मचाई भारी तबाही, वियतनाम में अब तक 14 लोगों की मौत; कई लापता
Bualoi cyclone: वियतनाम में बुआलोई तूफान ने कहर मचाया है। इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, 13 लोग लापता हैं और 46 घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
तूफान बुआलोई ने मचाई भारी तबाही, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bualoi Cyclone Latest News: वियतनाम में बुआलोई तूफान ने भारी नुकसान किया है। इस तूफान के कारण मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं और 46 लोग घायल हुए हैं। उत्तरी वियतनाम के निन्ह बिन्ह प्रांत में छह लोगों की मौत हुई और सात अन्य घायल हुए। स्थानीय समाचार एजेंसी न्हान दान के अनुसार, पूरे प्रांत में 10 घर पूरी तरह ढह गए और 10 घरों की छतें उड़ गईं।
स्थानीय मीडिया वीएनएक्सप्रेस ने बताया कि प्रांत के कृषि एवं पर्यावरण विभाग के अनुसार लगभग 30 बिजली के खंभे गिर गए, कई पेड़ टूट गए और बड़े चावल के खेत बर्बाद हो गए। कृषि एवं पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह तक क्वांग त्रि और जिया लाई प्रांतों में 17 लोग अभी भी लापता हैं।
पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत
ह्यू शहर और थान होआ प्रांत में बाढ़ और पेड़ गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। एक संयंत्र के प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे, तेज बारिश और हवाओं के कारण सेंट्रल हा तिन्ह प्रांत में स्थित एक ताप विद्युत संयंत्र की कोयला भंडारण छत गिर गई। इसके मरम्मत में कई महीने लग सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
मेरी लाइफ में दो खास लोग- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी… जेडी वेंस का बयान हो रहा वायरल- VIDEO
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
बुआलोई के कहर मची तबाही
वियतनाम इस साल टाइफूनों की मार झेल रहा है। टाइफून रागासा के बाद अब बुआलोई ने कहर बरपाया है और यह देश को प्रभावित करने वाला इस साल का दसवां टाइफून बन सकता है। स्थानीय अधिकारियों को मौसम पूर्वानुमानों पर कड़ी नजर रखने, मछली पकड़ने वाले जहाजों को सुरक्षित स्थान पर भेजने, बचाव दल और आवश्यक उपकरण तैयार रखने, तथा लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित मंत्रालय को स्थिति पर नियमित रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- समंदर में दहशत! हूती विद्रोहियों के मिसाइल अटैक से फिर धधक उठा डच जहाज, मचा हड़कंप
महीने की शुरुआत में टाइफून रागासा ने वियतनाम के उत्तरी और मध्य तटीय क्षेत्रों में तबाही मचाई थी। उस समय जहाजों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और खड़ी ढलानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
