-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Israel Gaza War Journalists Killed Family Members Targeted Press Freedom
गाजा में पत्रकारों पर बरपा इजरायल का कहर: 300 मीडियाकर्मियों और 700 से अधिक परिजनों की हत्या
- Written By: प्रिया सिंह
Israel Attacks On Journalists: गाजा युद्ध में इजरायली हमलों में 300 पत्रकारों और उनके 706 परिजनों की मौत हुई है। सच्चाई दबाने के लिए पत्रकारों के परिवारों को सोची-समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया गया।

गाजा-इजरायल हमलों में 300 पत्रकारों और लगभग 706 परिजनों की मौत (सोर्स-सोशल मीडिया)
Palestinian Journalists Syndicate Report On Media Casualties In Gaza War: इजरायल और हमास के बीच जारी भीषण युद्ध में पत्रकारों और उनके परिवारों के खिलाफ हिंसा ने अब तक के सबसे क्रूर और खतरनाक रूप को अख्तियार कर लिया है। गाजा में अक्टूबर 2023 से शुरू हुए सैन्य अभियान में अब तक 300 से अधिक पत्रकारों की जान जा चुकी है, जबकि उनके 700 से ज्यादा परिजन भी इन हमलों का शिकार हुए हैं।
फिलिस्तीनी जर्नलिस्ट सिंडिकेट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना द्वारा पत्रकारों के परिवारों को निशाना बनाना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इस घातक हमले का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को डराना, उनकी रिपोर्टिंग को रोकना और गाजा की जमीनी सच्चाई को दुनिया के सामने आने से रोकना है।
पत्रकारों के परिवारों को निशाना बनाने की रणनीति
सिंडिकेट की फ्रीडम कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इजरायली हिंसा अब केवल मीडियाकर्मियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके मासूम बच्चों, पत्नियों और बुजुर्ग माता-पिता को भी निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में 436, 2024 में 203 और 2025 में अब तक 67 पत्रकारों के परिजनों की हत्या की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि इजरायल पत्रकारिता को एक ऐसा “अस्तित्वगत बोझ” बनाना चाहता है, जिसकी भारी कीमत पत्रकारों को अपने अपनों की जान देकर चुकानी पड़े। यह हमले अक्सर उन अस्थायी शिविरों और टेंटों पर भी किए गए जहां विस्थापित परिवार शरण लिए हुए थे।
मानसिक आघात और ट्रॉमा का शिकार मीडियाकर्मी
इस सुनियोजित हिंसा ने जीवित बचे पत्रकारों के बीच गहरा मानसिक संकट पैदा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई पत्रकार इस भारी अपराधबोध (Guilt) के साथ जी रहे हैं कि उनके पेशेवर काम की वजह से उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया।
खान यूनिस जैसे इलाकों से दो साल बाद मलबे के नीचे से निकाले जा रहे शव इस त्रासदी की भयावहता को बयान करते हैं। सिंडिकेट के प्रमुख मुहम्मद अल-लह्हाम ने कहा कि इजरायल कलम और घर के बीच के फर्क को खत्म कर चुका है। पत्रकारों को अपने ही परिवार की तबाही का गवाह बनने के लिए मजबूर करना इस युद्ध का सबसे काला अध्याय है।
यह भी पढ़ें: नए कैंप…7 दिन की ट्रेनिंग और तबाही! POK में सक्रिय हुआ ‘मौत का सौदागर’, हैरान कर देगा ‘खूनी प्लान’
अंतरराष्ट्रीय मंच पर इजरायल की छवि
‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ की एक अन्य रिपोर्ट ने भी पुष्टि की है कि 2025 में इजरायल ने दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा पत्रकारों की जान ली है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और प्रेस फ्रीडम संगठनों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है।
इजरायल पर आरोप है कि वह गाजा में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को छिपाने के लिए सूचना के स्रोतों को ही खत्म कर रहा है। यह स्थिति न केवल गाजा के पत्रकारों के लिए बल्कि दुनिया भर में स्वतंत्र पत्रकारिता के भविष्य के लिए एक अत्यंत चिंताजनक और डरावनी मिसाल पेश करती है।
Israel gaza war journalists killed family members targeted press freedom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














