भारत-चीन की नजदीकी देख भड़का अमेरिका, ट्रंप के सलाहकार ने उगला जहर, कुरेदे पुराने जख्म
US Tariffs: अमेरिकी सलाहकार पीटर नवारो ने भारत-चीन व्यापारिक रिश्तों पर चिंता जताते हुए कहा कि चीन भारत का दोस्त नहीं है, उसने अतीत में भारत पर हमला किया और कई क्षेत्रों पर कब्जा किया।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप के व्यापारिक सलाहकार पीटर नवारो ( फोटो- सोशल मीडिया)
Peter Navarro on Trump Tariffs: अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाए जाने से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी टैरिफ के चलते भारत चीन के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत और चीन की ये दोस्ती अमेरिका को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसी ट्रंप के व्यापारिक सलाहकार पीटर नवारो ने इसे लेकर जहर उगला है।
नवारो ने हाल ही में ब्यूमबर्ग टीवी चैनल के बात करते हुए कहा कि, भारत एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन चीन एक तानाशाही वाला देश है। नवारो ने कहा पिछले कई दशकों में दोनों देशों को बीच कई मुद्दों को लेकर संघर्ष हुए हैं। वो आपके दोस्त नहीं है।
पुराने जख्म कुरेदने की कोशिश
अमेरिकी सलाहकार पीटर नवारो ने इंटरव्यू के दौरान भारत-चीन के रिश्तों में संघर्ष को लेकर कहा कि, भारत चीन और रूस से अपने व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। चीन के साथ उनका दशकों से संघर्ष चला आ रहा है। उन्होंने भारत के कई हिस्सों पर हमला किया और अक्साई चिन सहित कई प्रमुख इलाकों पर कब्जा कर लिया। वह भारत के दोस्त नहीं है, जहां तक रूस की बात है तो, अब में क्या ही बोलू।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
भारत को टैरिफ में छुट मिलने के सवाल पर नवारो ने कहा, इसका यह बहुत आसान है। अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है और युद्ध को बढ़ावा देना बंद करता है। तो भारत को कल ही टैरिफ में 25 फीसदी की रियायत मिल जाएगी। उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं, पीएम मोदी एक महान नेता है। भारत एक परिपक्व देश है, जिसे परिपक्व लोग चला रहे हैं। इसके बाद भी ये सब हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मासूमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग… US के स्कूल में चली गोली, दो बच्चों की मौत, कई की हालत गंभीर
भारत विरोधी बयान देते रहे नवारो
नवारो नें इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि, भारत की ओर एक बात हमेशा परेशान करती है कि वो अहंकारी होकर लगातार रूस से तेल खरीदने का बचाव कर रहे हैं और इसे संप्रभुता से जोड़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब पीटक नवारो ने भारत विरोधी बयान दिया वो इससे पहले उन्होंने भारत को सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश बताया था। नवारो ने भारत को टैरिफ का महाराजा बताया था।
