-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Thaad Missile Stock Depletion Raises Pentagon Concerns
ईरान के कारण अमेरिका के 25 प्रतिशत हथियार खत्म, खुलासे से ट्रंप प्रशासन परेशान
- Written By: अक्षय साहू
US Missile Crisis: ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका ने THAAD मिसाइल इंटरसेप्टर्स का 25% स्टॉक इस्तेमाल किया, जबकि उत्पादन बेहद धीमा है। 2024 में सिर्फ 11, और 2026 तक कुल 37 इंटरसेप्टर्स ही बन सकेंगे।

अमेरिका ने ईरान हमले में अपने मिसाइल स्टॉक का 25% इस्तेमाल किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Iran America Conflict: ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक चले हालिया युद्ध ने अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस संघर्ष के दौरान अमेरिका ने अपने टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) मिसाइल इंटरसेप्टर्स का लगभग 25% स्टॉक इस्तेमाल कर लिया। ये इंटरसेप्टर्स इजराइल की रक्षा के लिए ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में लगाए गए थे। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानाकारी दी।
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, अमेरिका ने इस युद्ध के दौरान ईरान पर करीब 100 से 150 THAAD इंटरसेप्टर्स दागे। चिंता की बात यह है कि 2024 में अमेरिकी रक्षा कंपनियों ने केवल 11 नए इंटरसेप्टर्स तैयार किए हैं, जबकि 2025 में महज 12 और खरीदने की योजना है। 2026 तक यह संख्या केवल 37 तक पहुंचने की उम्मीद है।
रक्षा बजट में प्राथमिकता
अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) का 2026 के बजट में मिसाइल सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला पर जोर है। पेंटागन ने अपने बजट में 1.3 अरब डॉलर आपूर्ति श्रृंखला सुधार और 2.5 अरब डॉलर मिसाइल उत्पादन पर खर्च करने का फैसला किया है। यह कदम ईरान और रूस द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद उठाया गया है, जिसने अमेरिका को यह एहसास दिलाया है कि उसकी मौजूदा एयर डिफेंस प्रणाली आक्रामक परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा संघर्षों में मिसाइलों की खपत दर, उत्पादन की रफ्तार से कहीं अधिक है, जिससे अमेरिका की मिसाइल रक्षा प्रणाली के भंडार खतरनाक रूप से कम हो गए हैं। यह स्थिति भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।
ईरानी हमला रोकने में नाकाम
ईरान के साथ 12 दिनों तक चले हालिया संघर्ष में उसने 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से केवल 86% को ही इंटरसेप्ट किया जा सका। अमेरिका की THAAD प्रणाली और इजराइल की एरो सिस्टम ने मिलकर कुल 201 मिसाइलें रोकीं (जो कुल मिसाइलों का 35% थीं), जिनमें से 57 मिसाइलें आबादी वाले इलाकों को निशाना बना रही थीं।
ये भी पढ़ें: PAK में इंसानियत शर्मसार, सेना ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर की फायरिंग, 7 की मौत
विशेषज्ञ मानते हैं कि THAAD जैसे संसाधन की उपलब्धता सीमित है, और लगातार संघर्षों में इसका बार-बार उपयोग अमेरिका के लिए लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा। एक साथ कई मोर्चों पर संघर्ष की स्थिति में अमेरिका की मिसाइल रक्षा क्षमताएं संघर्ष के दबाव में आ सकती हैं।
Us thaad missile stock depletion raises pentagon concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













