-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Us Major Defense Deal Pentagon Announces Ten Year Agreement
भारत-अमेरिका में बड़ी डील, पेंटागन ने 10 साल के डिफेंस एग्रीमेंट का किया ऐलान
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक रिश्तों को और गहरा करने के लिए अगले 10 वर्षों तक की सशक्त सैन्य भागीदारी की घोषणा की है। यह समझौता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री...

भारत-अमेरिका में बड़ी डील, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: भारत और अमेरिका ने आने वाले 10 वर्षों के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक नई रणनीतिक पहल की है। यह समझौता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच हुआ। दोनों देशों ने एक दीर्घकालिक रक्षा ढांचे को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है, जिससे आपसी रक्षा और रणनीतिक संबंध और गहरे होंगे।
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने बुधवार को इस साझेदारी की घोषणा की। यह बयान उस टेलीफोन बातचीत के एक दिन बाद आया, जो राजनाथ सिंह और हेगसेथ के बीच हुई थी। पेंटागन के अनुसार, “दोनों नेताओं ने इस वर्ष अपनी आगामी बैठक में 10 वर्षों के लिए द्विपक्षीय रक्षा ढांचे पर सहमति जताई है।”
बयान में यह भी कहा गया कि बातचीत के दौरान भारत को प्रस्तावित अमेरिकी हथियारों की बिक्री और रक्षा औद्योगिक सहयोग की ज़रूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
रक्षा उद्योग में साझेदारी पर चर्चा
पेंटागन ने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया में भारत को अपनी मुख्य रक्षा साझेदारी के रूप में प्राथमिकता देता है। संस्था के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2025 में जारी साझा बयान में तय किए गए रक्षा सहयोग के लक्ष्यों पर अब तक हुई “ठोस प्रगति” की दोनों नेताओं ने समीक्षा की। हालांकि विवरण नहीं दिया गया, लेकिन बयान में कहा गया कि भारत को अमेरिकी रक्षा उपकरणों की संभावित बिक्री और रक्षा उद्योग में साझेदारी की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
तीसरे विश्व युद्ध की आहट! चीन बना रहा पेंटागन से 10 गुना बड़ा मिलिट्री शहर
तेजस को लेकर कही ये बात
मंगलवार को हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के उप रक्षा मंत्री हेगसेथ से अनुरोध किया कि तेजस हल्के लड़ाकू विमान (LCA) के लिए GE F404 इंजन की आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिकी कंपनी GE Aerospace के बीच भारत में F414 जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन को लेकर प्रस्तावित समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया। दरअसल, GE Aerospace की ओर से F404 इंजन की आपूर्ति में देरी की वजह से HAL तेजस मार्क 1ए विमान को भारतीय वायुसेना को समय पर नहीं सौंप सका है।
साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति
भारतीय पक्ष की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि सिंह और हेगसेथ ने रक्षा सहयोग को मजबूती देने के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की। इनमें दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सैन्य बलों के बीच आपसी आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ाने जैसे विषय शामिल थे। बयान में यह भी उल्लेख किया गया कि दोनों नेताओं ने इस रणनीतिक और परस्पर लाभकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
India us major defense deal pentagon announces ten year agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














