Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति ट्रंप को मिले नोबेल पुरस्कार, मुनीर के बाद इस सांसद ने की मांग

अमेरिकी सांसद बडी कार्टर ने डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है। कार्टर का कहना है कि ट्रंप के प्रयासों के चलते ईरान-इजराइल युद्ध रुका है। वो इसके हकदार हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 25, 2025 | 10:50 AM

अमेरिकी सासंद ने की ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग तेज हो गई है। सीजफायर करवाने में उनकी भूमिका अहम बताई जा रही है। इसी बीच अमेरिका के एक सांसद ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग करते हुए नोबेल पीस प्राइज कमेटी को चिट्ठी लिखी है।

अमेरिकी सांसद बडी कार्टर ने ट्रंप को नोबेल देने की मांग की है। कार्टर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष को कम करने में मदद मिली और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े राज्य प्रायोजित आतंकवादी देश को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका। इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी ट्रंप को नोबेल देने की सिफारिश की थी।

पाकिस्तान ने की सिफारिश

आसिम मुनीर हाल ही में पांच दिन के अमेरिका दौरे पर गए थे। यहां वह अमेरिकी सेना के गठन की 250वीं वर्षगांठ में आयोजित एक परेड में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की थी। मुनीर ने इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पगलगाम हमले के बाद चले संघर्ष को समाप्त करवाने का श्रेय देते हुए उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार देने की मांग की।

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी नोबेल पीस प्राइज कमेटी को चिट्ठी लिखकर आधिकारिक तौर पर ट्रंप को नामांकित किया था। इससे पहले साल की शुरुआत में अमेरिकी सांसद डेरेल इस्सा ने भी ट्रंप की 2024 की चुनावी जीत के वैश्विक प्रभाव का हवाला देते हुए उनका नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।

सीजफायर को लेकर ट्रंप का दावा

ट्रंप ने मंगलवार को ईरान-इजराइल सीजफायर को लेकर ऐलान किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल में पोस्ट करते हुए दावा किया था कि दोनों देश कतर की मध्यस्थता में उनके पास आए थे। दोनों युद्ध रोकने के पक्ष में थे। इसके बाद उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और सीजफायर को लेकर प्रस्ताव पारित किया, जिसे दोनों देशों ने स्वीकार किया।

ईरान पर हमलों को लेकर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग, अमेरिका संसद में प्रस्ताव खारिज

ट्रंप ने कहा कि मैं सभी को इसके लिए बधाई देता हूं। यह युद्ध सालों तक चल सकता था। मिडिल ईस्ट को बर्बाद कर सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हमेशा कायम रहेगा।

Us senator buddy carter demand nobel for donald trump said he has stopped iran israel war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Nobel Prize
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.