ईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Iran B1 Bridge Airstrike: अमेरिका और इजरायल की एयरस्ट्राइक में ईरान का रणनीतिक B-1 ब्रिज पूरी तरह नष्ट हो गया है। 37 हजार करोड़ की लागत से बना यह पुल तेहरान और कराज को जोड़ता था।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान के B-1 ब्रिज पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Israel Strike Iran Tallest Bridge: अमेरिका और इजरायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष में ईरान को एक और बहुत बड़ा रणनीतिक और आर्थिक झटका लगा है। गुरुवार को हुए एक भीषण हवाई हमले में ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में स्थित मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे B-1 ब्रिज को निशाना बनाया गया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।
रणनीतिक महत्व और भारी नुकसान
निर्माणाधीन B-1 ब्रिज ईरान की एक प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धि माना जाता था, जो लगभग बनकर तैयार हो चुका था। यह पुल तेहरान को कराज से जोड़ता था और इसकी लंबाई 1,050 मीटर है। 136 मीटर ऊंचे खंभों वाले इस विशाल पुल के निर्माण में करीब 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया था। इस हमले को ईरान के लिए न केवल एक सैन्य हार बल्कि एक गहरा आर्थिक झटका भी माना जा रहा है।
बिजली संकट और मानवीय प्रभाव
ईरानी न्यूज चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, इस हवाई हमले के कारण पुल के पास के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई है। कई इलाकों में फिलहाल अंधेरा छाया हुआ है और रिपोर्टों के मुताबिक हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
The US-Israeli enemy targeted Iran’s B1 Bridge — a major engineering achievement and key infrastructure project in Alborz province. The bridge, which was nearing completion, sustained damage in the attack, and power outages were reported in several areas. pic.twitter.com/Y8B6Rc9q3W — Press TV 🔻 (@PressTV) April 2, 2026
हिजबुल्लाह का पलटवार और इजरायल की कार्रवाई
इस हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर भीषण रॉकेट हमला किया है। गुरुवार सुबह जब इजरायली लोग ‘पासओवर’ (Passover) त्योहार मना रहे थे तभी आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने लगभग 80 रॉकेट दागे जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- वेस्ट बैंक में मौत की सजा पर भड़के मुस्लिम देश; इजरायल के खिलाफ पाकिस्तान समेत 8 राष्ट्रों ने खोला मोर्चा
इसके जवाब में इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के दर्जनों ठिकानों पर हमले किए और दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 40 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया गया है। यह घटनाक्रम इस क्षेत्र में युद्ध के और अधिक विनाशकारी होने का संकेत दे रहा है जहां अब महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सीधे तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।
