- Hindi News »
- World »
- Us Israel Joint Military Operation Iran Ramadan War Threat Middle East Tension
शांति वार्ता फेल, रमजान में शुरू हो सकता है ईरान पर हमला; इजरायल के साथ मिलकर बड़ी स्ट्राइक की तैयारी में US
Iran US Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा वार्ता फेल होने के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रमजान के दौरान US और इजरायल ईरान पर सैन्य अभियान शुरू कर सकते है।
- Written By: अमन उपाध्याय

मिडिल ईस्ट में मंडराया जंग का खतरा, (डिजाइन फोटो)
Middle East News Hindi: मिडिल ईस्ट एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठा नजर आ रहा है और खबरें हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध के बेहद करीब पहुंच चुका है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय शांति वार्ता के विफल होने के बाद तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। सुरक्षा विशेषज्ञों और सूत्रों का दावा है कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य हमला करता है तो यह कोई छोटा ऑपरेशन नहीं होगा बल्कि कम से कम छह हफ्तों तक चलने वाला एक व्यापक और सघन सैन्य अभियान हो सकता है।
जिनेवा वार्ता रही बेनतीजा
तनाव कम करने के इरादे से हाल ही में जिनेवा में ट्रंप के करीबी सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ करीब तीन घंटे तक लंबी चर्चा की। हालांकि, बैठक के बाद दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि हालांकि कुछ प्रगति हुई है, लेकिन बुनियादी मतभेद अब भी काफी बड़े और अनसुलझे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी संकेत दिए हैं कि ईरान अभी भी झुकने को तैयार नहीं है और यदि कूटनीतिक रास्ते बंद होते हैं तो सैन्य कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प बचेगी।
भारी सैन्य लामबंदी और जॉइंट ऑपरेशन
इस संभावित युद्ध की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर एक ‘जॉइंट ऑपरेशन’ चलाने की तैयारी कर रहे हैं। यह हमला पिछले साल जून में हुए 12 दिवसीय युद्ध से कहीं ज्यादा बड़ा और विनाशकारी हो सकता है जिसमें ईरान की अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटीज को निशाना बनाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
US Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
यह भी पढ़ें:- सब्जी नहीं, ये तो सोना है! इस देश में चिकन-मटन से भी महंगा बिक रहा है एक किलो खीरा, कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड
क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य तैयारी डराने वाली है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में दो विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर, दर्जनभर युद्धपोत, सैकड़ों लड़ाकू विमान और अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में ही 50 और घातक लड़ाकू विमान (F-35, F-22 और F-16) क्षेत्र में पहुंचे हैं। 150 से अधिक मिलिट्री कार्गो विमानों के जरिए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई सुनिश्चित की गई है।
रमजान और 14 दिन का अल्टीमेटम
ईरान में 19 फरवरी से पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो रही है और माना जा रहा है कि इसी दौरान जंग का आगाज हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने अगले दो हफ्तों का समय दिया है यदि इस दौरान ईरान की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आता है तो हालात तेजी से बिगड़ेंगे और सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इजरायल ने भी अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है और वह किसी भी क्षण युद्ध में कूदने को तैयार है। यह युद्ध न केवल पूरे मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर सकता है, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल की दिशा भी तय करेगा।
Us israel joint military operation iran ramadan war threat middle east tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMबातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
May 21, 2026 | 10:05 AMIITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
May 21, 2026 | 10:02 AMतमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
May 21, 2026 | 09:56 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














