चीन के हुबेई में पटाखे की दुकान बनी श्मशान! भीषण धमाके में 12 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
China Spring Festival Explosion: चीन के हुबेई प्रांत में एक पटाखों की दुकान में हुए जोरदार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। लूनर न्यू ईयर के जश्न के दौरान देश में यह दूसरा बड़ा हादसा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन के हुबेई में पटाखे की दुकान में धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
China Hubei Firecracker Shop Explosion: चीन में ‘लूनर न्यू ईयर’ के उल्लास के बीच एक बार फिर चीख-पुकार मच गई है। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार को एक पटाखों की दुकान में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना चीन के पारंपरिक ‘स्प्रिंग फेस्टिवल’ के दौरान हुई है, जहाँ पटाखों का उपयोग जश्न का एक अनिवार्य हिस्सा माना जाता है लेकिन यही उत्सव अब कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया है।
हुबेई में तबाही और रेस्क्यू ऑपरेशन
आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह विस्फोट हुबेई प्रांत के शियांगयांग शहर की एक दुकान में हुआ। बुधवार दोपहर को लगी इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन सेवाओं और अग्निशमन दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद मलबे से 12 शव बरामद किए गए हैं। वर्तमान में जांचकर्ता विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
चार दिनों में दूसरा बड़ा हादसा
हैरान करने वाली बात यह है कि चीन में पिछले कुछ ही दिनों के भीतर पटाखों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा और जानलेवा हादसा है। इससे पहले पिछले रविवार को पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में भी एक पटाखों की दुकान में विस्फोट हुआ था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। जियांग्सू वाले मामले में अधिकारियों ने बताया था कि एक स्थानीय निवासी ने दुकान के पास ही पटाखे जला दिए थे जिससे पूरी दुकान में आग लग गई और विस्फोट हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
सरकार की चेतावनी और जोखिम
इन बढ़ते हादसों को देखते हुए चीन की केंद्र सरकार और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को एक कड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘स्प्रिंग फेस्टिवल की अवधि के दौरान पटाखे अभी भी सबसे बड़े जोखिमों में से एक हैं।’
यह भी पढ़ें:- अंटार्कटिका के बर्फीले समंदर में पहली बार दिखी विशालकाय शार्क, वैज्ञानिकों ने बताया ‘जीता-जागता टैंक’
चीन में सदियों से बुरी आत्माओं को भगाने और खुशियां मनाने के लिए पटाखे फोड़ने की परंपरा रही है लेकिन हाल के वर्षों में सुरक्षा और प्रदूषण के कारणों से कई शहरों में इन पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके बावजूद, ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में इनका बड़े पैमाने पर उपयोग जारी है, जो अक्सर ऐसी त्रासदियों का कारण बनता है।
