US-ईरान शांति समझौते के बाद पहली बैठक टली; उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, जानें बड़ी वजह
JD Vance Switzerland Visit Cancelled: अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद होने वाली पहली तकनीकी वार्ता फिलहाल टल गई है और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द कर दिया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
जेडी वेंस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Vice President JD Vance Switzerland Visit Cancelled: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद दोनों देशों के बीच प्रस्तावित पहली तकनीकी स्तर की बातचीत फिलहाल टाल दी गई है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को स्विट्जरलैंड जाना था, लेकिन अब उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। व्हाइट हाउस ने इस देरी के पीछे यात्रा की तैयारियों और वार्ता के आयोजन से जुड़ी कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतों का हवाला दिया है।
लॉजिस्टिक कारणों से टली लुसर्न की बैठक
दरअसल, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच यह महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के लुसर्न शहर में होनी तय थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करके उस प्रक्रिया को शुरू करना था।
हालांकि, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उपराष्ट्रपति वेंस गुरुवार रात स्विट्जरलैंड के लिए रवाना नहीं हो रहे हैं। अमेरिकी डेलिगेशन किसी भी समय रवाना होने के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका-ईरान वार्ताओं की जटिल प्रकृति और अनिश्चितता के कारण व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हो पाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran Deal से भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG के घटेंगे दाम, दवाइयों से लेकर साबुन तक बहुत कुछ होगा सस्ता
Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भारी अफरा-तफरी
बांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
Meloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
60 दिनों का समय
यह कूटनीतिक प्रगति गुरुवार को तब शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। महीनों से चल रहे तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से किए गए इस समझौते के साथ ही युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया गया है। अब दोनों देशों के पास समझौते से जुड़े सभी तकनीकी और राजनीतिक मुद्दों पर अंतिम सहमति बनाने के लिए 60 दिनों का समय है, जिसकी आधिकारिक शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
जेडी वेंस का रुख
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहले ही संकेत दिए थे कि उनका स्विट्जरलैंड दौरा पूरी तरह से तय नहीं था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस शांति समझौते के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। व्हाइट हाउस के अनुसार, जैसे ही बातचीत की नई तारीख या अगला कदम तय होगा, उसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। ईरानी वार्ताकारों ने भी माना है कि बातचीत की समय-सीमा को अंतिम रूप देना अभी बाकी है।
