-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Govt Issued Advisory For Citizens Not Travel To Iran For Any Reason
ट्रंप ने लोगों को दी ईरान न जाने की चेतावनी, गिरफ्तार कर पहुंचा रहे मौत के घाट
- Written By: अक्षय साहू
US Advisory Iran: अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि नागरिकों को किसी भी हाल में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ईरान फिलहाल किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।

अमेरिका ने ईरान यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गए हैं। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने अपने नागरिकों को ईरान यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से ईरान की यात्रा पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। यह एडवाइजरी अमेरिका के विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास ने जारी की।
वाणिज्य दूतावास कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों को किसी भी कारण से ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ईरान में अमेरिकी नागरिकों, विशेष रूप से उन लोगों को जिनकी दोहरी नागरिकता (अमेरिकी-ईरानी) है, बिना पूर्व चेतावनी के अगवा किया गया है या बिना किसी स्पष्ट आरोप और सबूत के गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
झूठे आरोप में दी जा रही सजा
वाणिज्य दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों को किसी भी स्थिति में ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। दूतावास ने आरोप लगाया कि ईरान की कट्टरपंथी सरकार अमेरिकी नागरिकों को मनगढ़ंत आरोपों के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है और उन पर कड़ी सजाएं थोप रही है, जिनमें मृत्युदंड भी शामिल है। दूतावास के अनुसार, ईरान में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को शारीरिक और मानसिक यातनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अमेरिकी पासपोर्ट होना या अमेरिका से किसी प्रकार का संबंध होना ही ईरानी अधिकारियों के लिए गिरफ्तारी का आधार बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि ईरानी सरकार दोहरी नागरिकता को स्वीकार नहीं करती और हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को अक्सर कांसुलर सहायता देने से इनकार कर देती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भले ही फिलहाल बमबारी रुकी हो, इसका यह मतलब नहीं है कि ईरान की यात्रा अब सुरक्षित मानी जा सकती है।
ये भी पढ़े: NASA में ट्रंप की एंट्री से मचा हड़कंप, खतरे में 2000 से ज्यादा लोगों की नौकरी
नई वेबसाइट लॉन्च करेगी अमेरिकी सरकार
टैमी ब्रूस ने बताया कि अमेरिकी सरकार बहुत जल्द एक नई वेबसाइट लॉन्च करने वाली है, जिसके जरिए नागरिकों को ईरान की यात्रा के बारे में जरूरी जानकारी और चेतावनी दी जाएगी। ब्रूस ने कहा, हमने कई बार यह बात दोहराई है कि ईरान की यात्रा न करें। खासकर ऐसे लोग जिनके पास दोहरी नागरिकता है। ईरान किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।
Us govt issued advisory for citizens not travel to iran for any reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Jul 02, 2026 | 03:33 PMमुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Jul 02, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














