अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच
F35B Fighter Jet Crash: अमेरिका का अत्याधुनिक F-35B विमान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित है और उसे अस्पताल ले जाया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US F 35B Fighter Jet Crash In California: कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में शुक्रवार को अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का एक अत्याधुनिक F-35B स्टील्थ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि विमान के पायलट ने समय रहते खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में करीब 11 करोड़ डॉलर की कीमत वाला यह लड़ाकू विमान पूरी तरह तबाह हो गया है।
पायलट की हालत स्थिर
हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने राहत अभियान शुरू किया। मरीन कॉर्प्स की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विमान से सफलतापूर्वक इजेक्ट करने के बाद पायलट को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
मिरामार एयरबेस के पास हुआ
हादसा यह दुर्घटना सैन डिएगो स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान गिरने के बाद घटनास्थल से काले धुएं का एक विशाल गुबार उठता देखा गया। आग की लपटों ने आसपास की झाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
पुतिन के बारूदी बवंडर के बीच ट्रंप का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पैट्रियट का लाइसेंस; जेलेंस्की की थमी सांसें
कीव को श्मशान बनाने पर आमादा पुतिन! 48 घंटे में रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला, बिछ गईं 9 लाशें
नेवी-एयरफोर्स तबाह, पर अभी भी कुछ ताकत बाकी… ईरान को ट्रंप की दोटूक धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर ठोकेंगे
घरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन
सूचना मिलते ही सैन डिएगो फायर विभाग की टीम और कई सैन्य वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार और अग्निरोधी रसायनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया।
Aerial footage captured by FOX 5 San Diego shows the burned out, smoldering wreckage of a U.S. Marine Corps F-35B Lightning ll that crashed earlier at Marine Corps Air Station Miramar in Southern California. pic.twitter.com/PjS8SykDvM — OSINTdefender (@sentdefender) July 31, 2026
हादसे की जांच में जुटी सेना
मरीन कॉर्प्स ने इस हाई-प्रोफाइल क्रैश की जांच के आदेश दे दिए हैं। सैन डिएगो फायर विभाग की प्रवक्ता कैंडेस हैडली ने पुष्टि की है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सेना हादसे के पीछे के तकनीकी कारणों का पता लगा रही है। गौरतलब है कि मिरामार एयरबेस कभी अमेरिकी नौसेना के प्रसिद्ध ‘टॉप गन’ ट्रेनिंग स्कूल का केंद्र हुआ करता था, जिसे फाइटरटाउन यूएसए के नाम से जाना जाता था।
Additional footage shows firefighters battling the blaze at Marine Corps Air Station Miramar in San Diego, #California, following the crash of a U.S. Marine Corps F-35B Lightning II earlier this morning. https://t.co/AWDBFNzalR pic.twitter.com/jcjKOmEKEg — World Monitoring Center (@WMC_WORLD) July 31, 2026
F-35B लड़ाकू विमान की क्या है खासियत?
संगम F-35B को दुनिया के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत कम दूरी से उड़ान भर सकता है और हेलीकॉप्टर की तरह वर्टिकल लैंडिंग करने में सक्षम है।
अमेरिकी वायुसेना, नौसेना और मरीन कॉर्प्स के बेड़े में वर्तमान में 630 से अधिक F-35 विमान शामिल हैं। अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे विमान कार्यक्रम पर आने वाले दशकों में करीब 2 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है।
2026 में सैन्य विमान हादसों की बढ़ती संख्या
अमेरिका के लिए साल 2026 विमान सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक कम से कम सात अन्य सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इससे पहले जून में कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एक B-52 बॉम्बर विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई थी। अब F-35B जैसे महंगे और तकनीक से लैस विमान का क्रैश होना अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय है।
