Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुतिन के बारूदी बवंडर के बीच ट्रंप का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पैट्रियट का लाइसेंस; जेलेंस्की की थमी सांसें

Trump Patriot License Ukraine: कीव पर रूसी मिसाइल हमलों के बीच ट्रंप ने पैट्रियट मिसाइल लाइसेंस देने के अपने वादे से हाथ पीछे खींच लिए हैं। ट्रंप ने सुरक्षा और तकनीक की गोपनीयता का हवाला दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:49 AM

ट्रंप यूक्रेन को पैट्रियट लाइसेंस देने से पीछे हटे, सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

Trump Backs Away From Granting Patriot license to Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अब एक निर्णायक और चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जहां राजधानी कीव रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के भीषण हमलों से दहल रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य मदद पर बड़ा यू-टर्न ले लिया है।

ट्रंप ने 31 जुलाई 2026 को कहा कि उनकी सरकार ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने का कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। यह बयान यूक्रेन के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वह लगातार अपने आसमान को सुरक्षित करने के लिए आधुनिक रक्षा प्रणालियों की मांग कर रहा है।

ट्रंप यूक्रेन को क्यों नहीं दे रहे पैट्रियट लाइसेंस?

कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस तरह की उच्च तकनीक देना एक बेहद कठिन निर्णय है। उन्होंने अपनी हिचकिचाहट जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी रक्षा तकनीक के रहस्यों को साझा करने में बहुत सावधानी बरतनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

कीव को श्मशान बनाने पर आमादा पुतिन! 48 घंटे में रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला, बिछ गईं 9 लाशें

नेवी-एयरफोर्स तबाह, पर अभी भी कुछ ताकत बाकी… ईरान को ट्रंप की दोटूक धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर ठोकेंगे

घरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 मौतों के बाद PoJK में हालात बेकाबू; इंटरनेट ठप

ट्रंप ने यहां तक अंदेशा जताया कि भविष्य में जिस देश को यह तकनीक दी जा रही है, वह कभी अमेरिका के खिलाफ ही इसका इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि ये हथियार अविश्वसनीय हैं और हमें इन्हें किसी और को बनाने देने के मामले में बहुत सतर्क रहना होगा।

जेलेंस्की को दिए वादे से पीछे हटे ट्रंप?

यह बयान ट्रंप के पिछले रुख के बिल्कुल विपरीत है। इससे पहले 8 जुलाई को तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की को पैट्रियट मिसाइलें खुद बनाने का लाइसेंस देने की बात कही थी। जेलेंस्की ने भी 28 जुलाई को ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के बाद दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि, अब ट्रंप के ताजा रुख ने कीव की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिलहाल केवल जापान और जर्मनी ही अमेरिका के बाहर इन मिसाइलों का उत्पादन करने का अधिकार रखते हैं।

कीव में रूसी मिसाइलों का कहर जारी

राजनीतिक अनिश्चितता के बीच, जमीन पर हालात बेहद भयावह हैं। पिछले 48 घंटों में रूस ने कीव पर दूसरा बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है। शनिवार की तड़के हुए इस हमले में 4 बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए हैं।

धमाके इतने तेज थे कि रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और पूरे शहर में हाहाकार मच गया। अधिकारियों के अनुसार, डार्निट्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में सबसे ज्यादा मानवीय क्षति हुई है।

शांति के लिए रियायतों की मांग

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन और रूस दोनों को कुछ रियायतें देनी होंगी। उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन से शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।ट

यह भी पढ़ें:-  कीव को श्मशान बनाने पर आमादा पुतिन! 48 घंटे में रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला, बिछ गईं 9 लाशें

इस बीच, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात कर अपनी हवाई रक्षा जरूरतों को यूक्रेन की शीर्ष प्राथमिकता बताया है और अतिरिक्त पैट्रियट इंटरसेप्टर की मांग दोहराई है।

Trump walks back patriot license promise kyiv missile attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 11:49 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia-Ukraine War
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.