Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US ने 1700 भारतीयों को किया बाहर, टॉप पर ये राज्य, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

US deportation News: अमेरिका ने 7 महीने में कुल 1,703 लोगों को डिपोर्ट किया, जिनमें सबसे अधिक संख्या पंजाब के 620 नागरिकों की थी। इसके बाद हरियाणा के 604, गुजरात के 245 और जम्मू-कश्मीर के 10 लोगों...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 02, 2025 | 10:59 AM

डिपोर्ट किए जा रहे लोगों की तस्वीर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अमेरिका ने साल 2025 की शुरुआत से लेकर 22 जुलाई तक कुल 1,703 भारतीयों को देश से निकाला है, जिनमें 141 महिलाएं भी शामिल हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री किर्ती वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में दी।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों (2020 से 2024) के बीच अमेरिका ने कुल 5,541 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया। वहीं, ब्रिटेन ने इसी अवधि में 311 भारतीयों को देश से बाहर किया, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 131 भारतीय नागरिकों को वहां से निर्वासित किया जा चुका है।

1,703 लोगों को किया गया डिपोर्ट

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने कुल 1,703 लोगों को डिपोर्ट किया, जिनमें सबसे अधिक 620 लोग पंजाब के थे। इसके बाद हरियाणा के 604, गुजरात के 245 और जम्मू-कश्मीर के 10 लोगों को डिपोर्ट किया गया। वहीं, 6 लोगों के राज्य की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।

सम्बंधित ख़बरें

खाड़ी तनाव से Pakistan में भारी बिजली संकट, LNG सप्लाई ठप, 7 घंटे की कटौती

हर दिन लाखों बैरल तेल का उत्पादन करने वाला देश Canada, आखिर क्यों करता है विदेशों से तेल का आयात?

मिट जाएगा इजरायल का नामोनिशान! सच हो रही है बाइबिल-कुरान की भविष्यवाणी, यहूदी देश में मचा हड़कंप

Hormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी

यह भी पढे़ें:- ‘पापा रोक देंगे जंग…’ रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रंप परिवार की एंट्री, मची हलचल

समाचार एजेंसी के अनुसार, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन से वापस भेजे गए भारतीयों की संख्या में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसका कारण यह है कि कुछ मामलों में वैध दस्तावेज वाले लोगों को सीधे वापस भेज दिया जाता है, जबकि जिन्हें इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट (ETD) दिए जाते हैं, वो लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार व्यक्ति अपील कर देते हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी होती है।

अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन की प्रक्रिया

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अनुसार, 20 जनवरी से 22 जुलाई, 2025 के बीच अमेरिका से कुल 1,703 भारतीयों को वापस भेजा गया। इनमें 1,562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल थीं।

सरकार ने यह भी बताया कि अमेरिका ने डिपोर्टेशन के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया-

  • फरवरी में 333 भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमानों के जरिए भारत वापस भेजा गया।
  • मार्च में 231 लोगों को यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) के चार्टर्ड विमानों से डिपोर्ट किया गया।
  • जुलाई में 300 भारतीयों को डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के चार्टर्ड विमानों से वापस भेजा गया।

इस प्रकार से भारत वापस आए नागरिक

पनामा से 72 भारतीय नागरिक विभिन्न व्यावसायिक उड़ानों के माध्यम से अलग-अलग समय पर भारत वापस आए। इसी तरह, अमेरिका से 767 भारतीयों को भी व्यावसायिक उड़ानों द्वारा वापस भेजा गया। ये सभी यात्री व्यक्तिगत तौर पर या छोटे-छोटे समूहों में तब लौटे, जब उन्हें उनके यात्रा टिकट उपलब्ध कराए गए। इस प्रकार, अलग-अलग तरीके से अमेरिका से भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया।

Us deports over 1700 indians in 7 months highest from punjab haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 10:59 AM

Topics:  

  • America
  • India
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.