मिट जाएगा इजरायल का नामोनिशान! सच हो रही है बाइबिल-कुरान की भविष्यवाणी, यहूदी देश में मचा हड़कंप
Israel के नेतिवोट में मधुमक्खियों के झुंड ने अफरा-तफरी मचाई। सोशल मीडिया पर इसे ‘तबाही के संकेत’ से जोड़ा गया, हालांकि विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक घटना मानते हैं। पहले तेल अवीव में कौवे भी देखे गए थे।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल में मधुमक्खियों का झुंड देखे गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bees Swarming Israel: इजरायल के दक्षिणी हिस्से में स्थित नेतिवोट शहर में हाल ही में हजारों मधुमक्खियों के झुंड ने स्थानीय लोगों और वाहनों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़कों पर उड़ती मधुमक्खियों के बड़े झुंड और उनसे बचने की कोशिश करते लोग नजर आ रहे हैं।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इन मधुमक्खियों के अचानक हमले से न केवल आम नागरिकों को परेशानी हुई, बल्कि कुछ स्थानों पर उड़ान संचालन पर भी असर पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए इजरायली प्रशासन को विशेष टीमें तैनात करनी पड़ीं, ताकि मधुमक्खियों को सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सोशल मीडिया पर ‘तबाही के संकेत’ के दावे
घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे सामान्य प्राकृतिक घटना मानने के बजाय “बड़े संकेत” या “तबाही का पूर्वाभास” बताया है। इन दावों में कहा जा रहा है कि धार्मिक ग्रंथों बाइबिल और कुरान में ऐसे संकेतों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें आपदाओं या चेतावनियों से जोड़ा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
नहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा! बोर्नियो के जंगलों में गिरा हेलीकॉप्टर, सभी 8 लोगों की मौत
क्या मैं आतंकवादी हूं…? पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा, अग्रिम जमानत बढ़ाने से अदालत का इनकार
Tens of thousands of bees suddenly swarm Israel Residents and shop owners are being advised to close all doors and windows Israeli media reports swarms are appearing across the country pic.twitter.com/NHBN6hRM9U — RT (@RT_com) April 15, 2026
कुछ पोस्टों में बाइबिल के एक अंश (यशायाह 7:18) का संदर्भ दिया गया है, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से कीटों और उनके प्रभाव का जिक्र मिलता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कुरान की सूरह अल-आराफ का हवाला देते हुए कहा है कि इसमें बाढ़, टिड्डियों, मेंढकों और अन्य घटनाओं को चेतावनी के संकेतों के रूप में बताया गया है। हालांकि, विशेषज्ञ ऐसे दावों को धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या का संदर्भ मानते हैं, न कि किसी विशेष घटना से सीधा संबंध।
Nature’s Bee army…. Israeli military planes are experiencing serious issues, with many unable to fly, after the largest swarm of bees in recorded history descended on Israel … pic.twitter.com/bU7zcxprMa — CMNS_Media✍🏻 (@1SanatanSatya) April 15, 2026
तेल अवीव में देखा गया था कौवों का झुंड
इससे पहले मार्च के अंत में इजरायल के तेल अवीव शहर में हजारों कौवों के झुंड देखे गए थे, जिसने भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। उस घटना को भी कुछ यूजर्स ने प्रतीकात्मक रूप से जोड़ा था और इसे क्षेत्रीय तनावों से संबंधित “संकेत” बताया गया था।
यह भी पढ़ें- नहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
इन घटनाओं के बीच समानता इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इजरायल पिछले कुछ वर्षों से लगातार क्षेत्रीय संघर्षों और तनावों में उलझा हुआ है। देश में हमास, हिजबुल्लाह और ईरान जैसे समूहों के साथ टकराव की स्थिति समय-समय पर बनी रहती है।
क्या है घटनाओं पर विशेषज्ञों की राय
हालांकि पक्षी या कीटों के बड़े झुंड का अचानक दिखाई देना आमतौर पर पर्यावरणीय और जैविक कारणों से जुड़ा होता है, जैसे मौसम में बदलाव, भोजन की तलाश या प्रजनन व्यवहार। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को धार्मिक या भविष्यसूचक संकेतों से जोड़ना वैज्ञानिक दृष्टि से सही नहीं है।
