-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Andy Burnham Elected New Labour Party Leader Next Uk Prime Minister
ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
- Written By: अक्षय साहू
Britain New PM Andy Burnham: कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद एंडी बर्नहैम को लेबर पार्टी का नया नेता चुना गया है, जो जल्द ही ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

एंडी बर्नहैम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Andy Burnham Become New PM of Britain: ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना है। पार्टी ने इस बात की घोषणा शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक विशेष सम्मेलन में की। ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पिछले महीने इस्तीफा अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद लेबर पार्टी ने उनकी जगह बर्नहैम को चुना है। वो ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बनेंगे। स्टार्मर इस्तीफे के बाद किंग चार्ल्स III उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) की अध्यक्ष शबाना महमूद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के चुनाव में केवल एंडी बर्नहैम ही योग्य उम्मीदवार थे। उन्हें 379 सांसदों का समर्थन मिला, जिसके बाद उन्हें बिना किसी मुकाबले के पार्टी का नया नेता घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है एंडी 20 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
एंडी बर्नहैम ने क्या कहा?
एंडी बर्नहैम ने घोषणा के बाद अपने संबोधन में पार्टी और देश के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कोशिश लेबर पार्टी को एकजुट करना होगी। उनका मानना है कि अगर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में ही लड़ते रहेंगे, तो वे देश की नई दक्षिणपंथी राजनीति का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद पार्टी के अंदर की खींचतान और गुटबाजी खत्म करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
बर्नहैम ने राजनीति का तरीका बदलने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि लोग नेताओं की आपसी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से परेशान हैं। जब लोगों की जिंदगी महंगी होती जा रही है और जीवन स्तर गिर रहा है, तब नेताओं को एक-दूसरे पर निशाना साधने के बजाय लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में भरोसा तभी लौटेगा जब नेता ईमानदारी से जनता की बात सुनेंगे और उनके लिए काम करेंगे।
दूसरों की नकल नहीं करेगी पार्टी
उन्होंने अपनी तीसरी प्राथमिकता के रूप में लेबर पार्टी की अलग पहचान मजबूत करने की बात कही। बर्नहैम ने कहा कि उनकी पार्टी दूसरी पार्टियों की नकल नहीं करेगी, बल्कि अपने मूल सिद्धांतों और विचारों के साथ आगे बढ़ेगी। उनका कहना था कि लेबर पार्टी आत्मविश्वास के साथ अपनी नीतियों पर काम करेगी।
यह भी पढ़ें- युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
बर्नहैम ने यह भी वादा किया कि वह पूरे यूनाइटेड किंगडम के नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के साथ-साथ स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के लोगों को बराबर महत्व दिया जाएगा। अपने भाषण के अंत में उन्होंने सत्ता के अधिक विकेंद्रीकरण का वादा किया। उनका कहना था कि सरकार की ज्यादा ताकत केवल लंदन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि स्थानीय क्षेत्रों को भी अधिक अधिकार मिलने चाहिए ताकि वे अपने फैसले खुद ले सकें।
Andy burnham elected new labour party leader next uk prime minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
Aug 10, 2026 | 07:40 AMझारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र
Aug 10, 2026 | 07:30 AMइंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय
Aug 10, 2026 | 07:27 AMमेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन… नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का पीस प्लान, बोले- पीछे नहीं हटेगी इजरायली फौज
Aug 10, 2026 | 07:19 AMयवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













