Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US कैपिटल दंगे में मारी गई युवती के परिजनों को मिलेगा 50 लाख डॉलर का मुआवजा, कुशनर को भी हरी झंडी

एश्ली बाबित की मृत्यु यूएस कैपिटल हिल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की गोली लगने के कारण हुई थी। बाबित के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे गोली मारने से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 20, 2025 | 04:00 PM

एश्ली बाबित, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वांशिगटन: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन एश्ली बाबित के परिवार को 50 लाख डॉलर का मुआवजा देने पर सहमत हो गया है। एश्ली बाबित की मौत यूएस कैपिटल हिल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की गोली लगने से हुई थी। इस घटना के बाद बाबित के परिवार ने कानूनी कार्रवाई की थी। बताया गया है कि दंगे के समय एश्ली बाबित स्पीकर लॉबी की ओर जाने के लिए एक टूटी हुई खिड़की से अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी।

यूएस अटॉर्नी जनरल ने उस पुलिस अधिकारी को दोषमुक्त कर दिया जिसने गोली चलाई थी। बाबित के परिवार का आरोप है कि उसे गोली मारने से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। मुकदमे में यह भी कहा गया है कि कैपिटल हिल पुलिस ने लापरवाही बरती। 6 जनवरी 2021 को बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक यूएस कैपिटल हिल में घुस आए थे। इस घटना के दौरान हुई हिंसा में 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

उपद्रव के दौरान चार लोगों की हुई थी मौत

अमेरिका में ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल बिल्डिंग में किए गए उपद्रव के दौरान चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 35 वर्षीय एश्ली बाबित भी शामिल थीं, जो अमेरिकी वायुसेना की पूर्व अधिकारी थीं। वे एक बंद क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही थीं और एक टूटी हुई खिड़की से अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रही थीं, तभी सुरक्षाकर्मियों की गोली उनकी गर्दन में लग गई। गोली लगने के बाद वे खून से सनी हुई जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

एश्ली के पति ने बताया कि वह वायुसेना में एक उच्च स्तर की सुरक्षा अधिकारी रह चुकी थीं। जब उनकी मृत्यु हुई थी उस समय वह सैन डियागो में व्यवसाय कर रही थीं । उनके दोस्त, रिश्तेदार और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एक प्रखर देशभक्त और डोनाल्ड ट्रंप की समर्थक के रूप में जानते थे।

चार्ल्स कुशनर को सीनेट से मंजूरी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद जेरेड कुशनर के पिता, चार्ल्स कुशनर को फ्रांस में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया था। अब इस नामांकन को सीनेट से भी मंजूरी मिल गई है, जहां 51-45 के मतों से उनका चयन स्वीकृत हुआ। चार्ल्स कुशनर पहले टैक्स चोरी के मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं। दिसंबर 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें माफी दे दी थी। चार्ल्स कुशनर, कुशनर कंपनियों के संस्थापक हैं और उनके बेटे जेरेड कुशनर की शादी ट्रंप की बेटी इवांका से हुई है।

Us capitol riot victim family to receive 5 million compensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 03:18 PM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

US डॉलर पर बड़ा प्रहार, ब्रिक्स देशों के बीच रुपये में ट्रेड की अनुमति; टैरिफ के खिलाफ भारत का जवाब

2

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

3

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

4

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.