जल्द बदल सकते हैं हालात! सरेंडर की कगार पर यूक्रेन… पुतिन ने खुद थामी रूसी सेना की कमान
Ukraine News Hindi: रूस के लगातार भीषण हमलों ने यूक्रेनी सेना को लगभग आत्मसमर्पण की स्थिति में पहुंचा दिया है। अपनी युद्ध रणनीति में बदलाव करते हुए रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की, जिससे कई शहर...
- Written By: अमन उपाध्याय
zapad 2025 में व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Ukarine War: रूसी सेना ने यूक्रेन में भयंकर हमले शुरू कर दिए हैं कि यूक्रेनी फौज अब लगभग सरेंडर की कगार पर पहुंच चुकी है। इसका एहसास न सिर्फ यूक्रेनी सैनिकों को हुआ है बल्कि खुद राष्ट्रपति जेलेंस्की भी इसे मानने लगे हैं। यही कारण है कि अब जेलेंस्की का रुख बदलता दिखाई दे रहा है।
वे अब बिना किसी शर्त पुतिन से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं और यहां तक कि आत्मसमर्पण का इशारा भी कर चुके हैं। यानी मौजूदा हालात में जेलेंस्की रूस की शर्तों पर युद्धविराम मानने को राज़ी होते दिख रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर जेलेंस्की की सोच और रुख में यह बड़ा बदलाव क्यों आया?
वॉर रूम में खुद पुतिन ने संभाला मोर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीधे सैनिकों के बीच पहुंचे और वॉर रूम से मोर्चा संभाल लिया है। वहीं से वे अपनी सेना को निर्देश दे रहे हैं। पुतिन के आदेशों पर रूसी सेना यूक्रेन में लगातार भीषण हमले कर रही है, जिससे यूक्रेनी सेना लगभग आत्मसमर्पण की स्थिति में पहुंच गई है। पुतिन zapad 2025 सैन्य अभ्यास में भी मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनकर शामिल हुए और जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों से चर्चा की और युद्धाभ्यास में इस्तेमाल हो रहे हथियारों, सैन्य उपकरणों और विशेष मशीनरी का बारीकी से निरीक्षण भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
zapad 2025 में व्लादिमीर पुतिन
यूक्रेन पर रूस का हमला तेज
रूस के भीषण हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अब रक्षात्मक रुख में नजर आ रहे हैं। पहली बार उन्होंने यह इशारा दिया है कि या तो वे सत्ता छोड़ सकते हैं या फिर सरेंडर का रास्ता अपना सकते हैं। दरअसल, बीती रात रूस ने यूक्रेन पर अभूतपूर्व हमला किया। 500 से अधिक ड्रोन, 300 ग्लाइड बम और करीब 30 मिसाइलों से यूक्रेन को झकझोर दिया गया। यानी एक ही रात में रूस ने लगभग 850 वार किए। इन हमलों से यूक्रेन के कई इलाके दहल उठे। लगातार धमाकों और विनाश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।
यह भी पढ़ें:- अब कोई एक को छेड़ा तो समझो… इस देश से पाकिस्तान को मिल गई बड़ी सुरक्षा की गारंटी
खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद वॉर रूम से नजर रखी। रूसी बमबारी का नतीजा यह हुआ कि यूक्रेनी सेना लगभग हथियार डालने की स्थिति में पहुंच गई और जेलेंस्की ने भी हार मानने का संकेत दे दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि अब युद्ध का अंत पुतिन की शर्तों पर होने की संभावना है।
