'समय आ गया है...' रूस के हमले से यूक्रेन में मची तबाही, गुस्साए जेलेंस्की ने किया बड़ा ऐलान, VIDEO

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष लगातार जारी है। रूस की सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। हाल ही में रूस ने क्रेनी शहर जापोरिज्जिया को जोरदार बमबारी का निशाना बनाया।
russia-attacks-ukraine-100-drones-150-glide-bombs
रूस का यूक्रेन पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Russia Attacks on Ukraine: रूसी सेना ने मंगलवार को यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक ड्रोन और लगभग 150 ग्लाइड बम लॉन्च किए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, इस हमले के अलावा अन्य यूक्रेनी शहरों पर भी हमला किया गया। जिसमें 2 बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। लगातार बढ़ते रूसी हमलों के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से अपील की है कि महाद्वीप की सुरक्षा के लिए एक मजबूत वायु रक्षा प्रणाली बनाई जाए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर बताया कि पिछले दो हफ्तों में रूस ने उनके देश में 3,500 से अधिक ड्रोन, 2,500 से ज्यादा शक्तिशाली ग्लाइड बम और लगभग 200 मिसाइलें दागीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि यूरोप के आकाश की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली को लागू किया जाए। इसके लिए सभी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इसके लिए निवेश और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है और सभी साझेदारों से निर्णायक और ठोस कदम उठाने की अपेक्षा है।

देखें VIDEO -

रूस के हमले में भारी नुकसान

क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया कि जापोरिज्जिया में रूसी हमलों के कारण 20 से अधिक अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें आग लग गई। फेदोरोव ने कहा कि 30 अगस्त के हमलों से अभी तक ठीक नहीं हो पाए थे और मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन अब दुश्मन ने नगर प्रशासन के कर्मचारियों के लिए और अधिक काम बढ़ा दिया है।

रूसी ग्लाइड बम लड़ाकू विमानों से ऊंचाई से गिराए जाते हैं, और फिलहाल यूक्रेन के पास इससे बचाव का कोई कारगर तरीका नहीं है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस तब तक सच्ची कूटनीति और युद्ध के अंत से बचता रहेगा जब तक उसे गंभीर, खासकर आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। इन बमबारी में 20 से अधिक भवनों को निशाना बनाया गया और कई जगह आग फैल गई। जपोरिजिया में एक व्यक्ति की मौत हुई और चार बच्चे सहित 20 लोग घायल हुए। इसी बीच मायकोलाइव क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

800 से ज्यादा ड्रोन हमला

रूस ने अभी हाल ही में यूक्रेन पर साढ़े तीन वर्ष के युद्ध का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था। इस हमले में 800 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर यूक्रेन की राजधानी कीव में सरकार के मुख्य प्रशासनिक भवन को निशाना बनाया। बताया गया है कि इस भवन को दो क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया जिससे उसमें आग लग गई है। खास बात यह है कि जिस इलाके में यह भवन स्थित है उसे कीव का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com