चाकू मारा…खून से ‘स्वास्तिक’ बनाकर छोड़ा मैसेज, पुलिस ने बताया, आखिर भारतीय छात्रों को ही क्यों बनाया निशाना
Russia Hostel Stabbing News: रूस के बश्कोर्तोस्तान में 15 साल के लड़के ने मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हमला किया, जिसमें 6 लोग घायल हुए। आरोपी नियो-नाजी संगठन से जुड़ा था।
- Written By: अक्षय साहू
रूस में भारतीय छात्रों पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Students Attacked in Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में 7 फरवरी को एक गंभीर घटना घटी, जो इन दिनों सुर्खियों में है। यहां के एक स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 15 साल के एक लड़के ने चाकू से हमला किया, जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए। इनमें 4 भारतीय छात्र और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, और यह मामला मीडिया में तहलका मचा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी लड़के का संबंध एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से था, जिसका नाम ‘नेशनल सोशलिज्म / व्हाइट पावर (NS/WP) क्रू’ है, जिसे स्पैरो क्रू भी कहा जाता है। यह संगठन रूस की सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2021 में आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है और पहले भी पत्रकारों पर हमलों के लिए चर्चा में रहा है। हमले के दौरान आरोपी ने राष्ट्रवादी और यहूदी विरोधी नारे भी लगाए थे।
कौन हमलावर था?
रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले को ऊफा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अंजाम दिया गया, जहां विदेशी छात्र रहते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने रूसी टीवी चैनल रेन टीवी से बताया कि हमले के बाद हॉस्टल में खून फैल गया और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रावास की दीवार पर नाजी स्वास्तिक का निशान भी पाया गया, जो कथित रूप से एक पीड़ित के खून से बनाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
Explainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
Trump Xi Meeting: ट्रंप हुए जिनपिंग के मुरीद! बीजिंग में बोले- दोस्ती पर गर्व है और चीनी सेना वाकई लाजवाब है
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस का विरोध किया, जिसके चलते दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने अभी तक हमले के असली कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी जानकारी मिली है कि हमले के दौरान आरोपी ने होलोकॉस्ट से संबंधित राष्ट्रवादी नारे लगाए।
यह भी पढ़ें: जगह-जगह मस्जिद देख भड़के ट्रंप के करीबी सांसद, बोले- डलास को पाकिस्तान बना दिया; भारत से है खास संबंध
पुलिस की कार्रवाई और जांच
रूस के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि आरोपी ने छात्रावास में कई छात्रों पर चाकू से हमला किया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने दो पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया, और गिरफ्तारी के दौरान खुद को भी घायल कर लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य घायल छात्रों की हालत स्थिर बताई गई है। आरोपी को भी गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना ऊफा शहर में हुई, जो मॉस्को से करीब 1,200 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
