Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूक्रेन-अमेरिका खनिज डील पर लगी मुहर, आखिरकार खजाना देने को तैयार हुए जेलेंस्की, जानिए पूरा मामला

US and Ukraine mineral deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच खनिजों को लेकर समझौता हो गया। इस समझौते के तहत यूक्रेन ने अमेरिका को ये खनिज प्रदान करने पर सहमति दी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 01, 2025 | 11:51 AM

वोलोडिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिरकार यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मनाने में सफल रहे। अब यूक्रेन अमेरिका को अपने कीमती और दुर्लभ खनिज संसाधन उपलब्ध कराने को तैयार हो गया है। दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारी समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिका को यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक सीधी पहुंच मिल सकेगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत 2022 में हुई थी, और तब से अमेरिका ने यूक्रेन को अरबों डॉलर की सैन्य व आर्थिक मदद दी है। जनवरी 2025 में जब डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बने, तो उन्होंने इस सहायता के बदले यूक्रेन से आर्थिक लाभ की मांग शुरू कर दी। ट्रंप का कहना था कि अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए बड़ा वित्तीय बोझ उठाया है, इसलिए अब यूक्रेन को बदले में अपने प्राकृतिक संसाधनों खासकर दुर्लभ खनिजों तक अमेरिकी पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिसको लेकर आज अमेरिका और यूक्रेन ने एक अहम आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो यूएस-यूक्रेन रिकंस्ट्रक्शन इन्वेस्टमेंट फंड के अंतर्गत लागू किया जाएगा। इस समझौते के तहत अमेरिका को यूक्रेन में मौजूद बहुमूल्य दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ मिनरल्स) तक पहुंच प्राप्त होगी। बदले में यूक्रेन को अमेरिका की ओर से आर्थिक सहयोग और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण में सहायता मिलेगी। यह समझौता रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीतिक दबाव नीति और भू-राजनीतिक योजना का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

यूक्रेन की धरती से चीन को तोड़ने की तैयारी

यूक्रेन के पास यूरोपीय संघ द्वारा चिन्हित 34 महत्वपूर्ण खनिजों में से 22 के भंडार मौजूद हैं, जिनमें लिथियम, कोबाल्ट और अन्य दुर्लभ पृथ्वी धातुएं शामिल हैं। ये खनिज आधुनिक तकनीक जैसे कि इलेक्ट्रिक वाहनों, सौर ऊर्जा प्रणालियों और कंप्यूटर चिप्स के निर्माण में बेहद जरूरी हैं। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यूक्रेन में मौजूद ये खनिज भंडार अमेरिका को रेयर अर्थ मेटल्स के लिए चीन पर अपनी निर्भरता घटाने में सहायता कर सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में चीन इन खनिजों का सबसे बड़ा वैश्विक आपूर्तिकर्ता है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थायी शांति और समृद्धि की दिशा में कदम

यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह समझौता रूस को यह साफ संकेत देता है कि ट्रंप प्रशासन एक स्वतंत्र, संप्रभु और समृद्ध यूक्रेन के साथ दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साझेदारी की कल्पना अमेरिका और यूक्रेन के नागरिकों के बीच स्थायी शांति और समृद्धि की दिशा में की थी। बेसेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या देश रूस की युद्ध मशीन को आर्थिक या अन्य प्रकार की मदद देगा, उसे यूक्रेन के पुनर्निर्माण से कोई लाभ नहीं मिलेगा।

निवेश कोष की रूपरेखा यूक्रेन के साथ होगी तैयार

ट्रंप प्रशासन ने भले ही समझौते की पूरी जानकारी तुरंत साझा नहीं की, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के एक प्रवक्ता ने यह स्पष्ट किया कि यह करार यूक्रेन की प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित है। इस समझौते के तहत अमेरिकी इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DFC) यूक्रेन के साथ मिलकर इस निवेश कोष की रूपरेखा तैयार करेगी।

Ukraine us mineral deal signed zelensky agrees to share resources

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 11:51 AM

Topics:  

  • America
  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.