रूस पर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, चौथी बार टारगेट हुई रूसी कंपनी; क्रीमिया के कई शहर अंधेरे में डूबे
Ukraine Drone Strikes Russia: यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस की रिटेलर कंपनी वाइल्डबेरीज के केंद्रों को निशाना बनाया है। क्रास्नोडार और नेविनोमीस्क में हुए इस अटैक में भीषण आग लग गई और कई लोग घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस में यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ukraine Drone Attack on Russia Warehouse: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष अब और भी घातक होता जा रहा है। 22 जुलाई 2026 की सुबह यूक्रेनी ड्रोनों ने दक्षिण रूस में स्थित रूस की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज के विशाल गोदामों को अपना निशाना बनाया।
इस हमले के बाद क्रास्नोडार और नेविनोमीस्क शहरों में स्थित वेयरहाउस में भीषण आग लग गई, जिसमें कुल 8 लोगों के घायल होने की खबर है।
क्रास्नोडार में लॉजिस्टिक्स सेंटर हुआ खाक
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रास्नोडार शहर में रात भर हुए हमलों में वाइल्डबेरीज के गोदाम के साथ-साथ एक ट्रक पार्किंग क्षेत्र और पास की रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। क्रास्नोडार के मेयर येवगेनी नौमोव ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ड्रोन हमले के कारण एक बड़े लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस में आग लग गई। मेयर के मुताबिक, इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बारिश बनी काल! पंजाब और KP में 17 की मौत, सड़कों पर सैलाब से जनजीवन ठप
जापान में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पहली बार घोषित हुआ क्रूर गर्म दिन
Arrest Netanyahu: ममदानी का यू-टर्न, बोले- नेतन्याहू की गिरफ्तारी का हक सिर्फ अमेरिकी संघीय सरकार को
ईरान के साथ जंग में US ने बहाए 37.5 अरब डॉलर, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
A huge fire at the Wildberries logistics hub in Nevinnomyssk, Stavropol Krai, after the overnight drone attack on Russia. https://t.co/YoRuHMVBNY pic.twitter.com/JtJwtGcHdf — Special Kherson Cat 🐈🇺🇦 (@bayraktar_1love) July 22, 2026
नेविनोमीस्क में 5 लोग जख्मी
वहीं, स्टावरोपोल क्राय के नेविनोमीस्क में भी एक अन्य वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया। गवर्नर व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में हुए इस हमले के कारण भारी आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमें तैनात की गईं। इस हमले में पांच कर्मचारी घायल हुए हैं।
Today, Ukraine’s long-range sanctions successfully struck important targets in Russia’s Krasnodar and Stavropol regions – logistics hubs involved in supplying the Russian army with drone components, navigation equipment, and other gear – as well as another oil depot. In the… pic.twitter.com/JkN1XedYk3 — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 22, 2026
क्रीमिया में छाया अंधेरा
ड्रोन हमलों की गूंज केवल गोदामों तक सीमित नहीं रही। कब्जे वाले क्रीमिया के मसंद्रा और याल्टा इलाकों में दो इलेक्ट्रिक सबस्टेशनों पर हुए हमलों के बाद वहां पूरी तरह ब्लैकआउट हो गया। इसके अलावा, अलुश्ता शहर में भी बिजली आपूर्ति ठप होने की खबरें हैं। यूक्रेनी सेना पिछले कुछ समय से क्रीमिया को अलग-थलग करने के लिए वहां के पावर ग्रिड और लॉजिस्टिक्स रूट को लगातार निशाना बना रही है।
वाइल्डबेरीज पर हमलों का सिलसिला जारी
विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन अब रूस के आर्थिक बुनियादी ढांचे को चोट पहुंचाकर मॉस्को की युद्ध जारी रखने की क्षमता को कमजोर करना चाहता है। पिछले कुछ दिनों में वाइल्डबेरीज के ठिकानों पर यह चौथा बड़ा हमला है।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बारिश बनी काल! पंजाब और KP में 17 की मौत, सड़कों पर सैलाब से जनजीवन ठप
इससे पहले 18 जुलाई को भी मॉस्को ओब्लास्ट के इलेक्ट्रोस्टल और तांबोव ओब्लास्ट के कोटोव्स्क में कंपनी के वेयरहाउस पर हमले किए गए थे। इसके अलावा, 19 जुलाई को एक तेल डिपो और 20 जुलाई को रूसी ‘शैडो फ्लीट’ के सात जहाजों व ऊर्जा केंद्रों पर भी प्रहार किए गए थे।
