- Hindi News »
- World »
- Uk Train Stabbing London Passenger Attacked Knife Critical Condition
‘भागो उसके पास चाकू…’,ब्रिटेन में ट्रेन में चाकूबाजी से मची चीख-पुकार, चश्मदीदों ने बयान किया डर
UK Train Attack: ब्रिटेन में लंदन जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने अचानक यात्रियों पर चाकू से हमला किया। दस लोग घायल हुए, नौ की हालत गंभीर, और पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर घटना की जांच शुरू की।
- Written By: अक्षय साहू

हादसे की जांच में जुटी पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Knife Attack on London-Bound Train: ब्रिटेन में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लंदन जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। दस लोग घायल हुए, जिनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोग डरकर ट्रेन से बाहर भागने की कोशिश करने लगे।
एक यात्री ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति बड़े चाकू से लैस था और बोगियों में इधर-उधर घूम रहा था। अचानक उसने यात्रियों पर हमला शुरू कर दिया। गवाह ने स्काई न्यूज को बताया कि उसने एक व्यक्ति को खून से लथपथ देखा, जो चिल्ला रहा था कि उसे चाकू मारा गया। कुछ ही देर में वह घायल व्यक्ति वहीं गिर पड़ा और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों में भय और अराजकता का माहौल था, और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एक अन्य यात्री ने बताया कि जैसे ही उन्होंने एक घायल यात्री को चाकू के साथ भागते देखा, वे भी अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन के आगे की ओर भागे। उन्होंने कहा कि यह अनुभव किसी फिल्म के डरावने दृश्य जैसा था। ट्रेन हंटिंगडन में आपातकालीन रूप से रोकी गई, और मौके पर सशस्त्र पुलिसकर्मी पहुंच गए। गवाहों के मुताबिक, पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध को निशाने पर लिया, जिसके हाथ में बड़ा चाकू था, और कुछ ही देर में उसे टेसर गन से काबू कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘दुनिया को बर्बाद नहीं होने दूंगा’, ईरान के एटम बम प्लान पर ट्रंप की हुंकार, तेल संकट पर भी दिया बड़ा बयान
ईरान-अमेरिका जंग में ‘पैट्रियट’ का संकट, यूक्रेन की सुरक्षा पर मंडराया खतरा; क्या रूस को मिलेगा बड़ा मौका?
‘तेल की बढ़ती कीमतों से हम पैसा बना रहे हैं’, वैश्विक ऑयल संकट के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
महायुद्ध का दर्दनाक असर! ईरान में 32 लाख लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर, बच्चों समेत दर-दर भटक रहे परिवार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के डिब्बों में खून बिखरा हुआ था और कई यात्री खुद को शौचालयों में बंद कर चुके थे। भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे और कुछ लोग कुचल भी गए। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने पुष्टि की कि दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें नौ की स्थिति गंभीर है। काउंटर टेररिज्म यूनिट भी जांच में मदद कर रही है। हालांकि, अभी हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, तुआप्से पोर्ट पर किया ड्रोन अटैक, धू-धूकर जला ऑयल टर्मिनल- VIDEO
प्रधानमंत्री स्टार्मर ने जताई चिंता
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना को भयावह और चिंताजनक बताया। उन्होंने आपात सेवाओं की तत्परता की सराहना की और पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त की। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और ट्रेन को पूरी तरह सील कर दिया। ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एंबुलेंस सर्विस ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाया, जिसमें हवाई एंबुलेंस और सामरिक टीमें शामिल थीं।
Uk train stabbing london passenger attacked knife critical condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 March: मकर को मान-सम्मान, वृश्चिक के पूरे होंगे मांगलिक कार्य; जानें शुक्रवार का राशिफल
Mar 13, 2026 | 12:05 AMघर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी
Mar 12, 2026 | 10:58 PMअनानास जूस हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, इसके फायदे जानते ही शुरू कर देंगे पीना!
Mar 12, 2026 | 10:38 PM16 मार्च को चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए इस व्रत के प्रमुख लाभ और महत्व
Mar 12, 2026 | 10:25 PMमिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज
Mar 12, 2026 | 10:04 PMभारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
Mar 12, 2026 | 10:02 PMहमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM














