Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UK Election Results 2024: ब्रिटेन में आज शुरू हो सकता है नया अध्याय, सुनक की पार्टी को तगड‍़ा झटका

एग्जिट पोल के मुताबिक, लेबर पार्टी 410 सीटें और कंजर्वेटिव पार्टी 131 सीटें जीतेगी, जिससे लेबर पार्टी को 170 सीटों पर पूर्ण बहुमत मिलेगा। हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जिट पोल से नतीजों का केवल पहला संकेत मिलता है। बाकी चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jul 05, 2024 | 08:33 AM

UK Election Results 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: ब्रिटेन आम चुनाव 2024 का 4 जुलाई कल यानी गुरुवार को मतदान हुआ। आज चुनाव परिणाम आ रहा है। एग्जिट पोल की मानें तो ऋषि सुनक को तगड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन के आम चुनाव में एग्जिट पोल के मुताबिक, लेबर पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी के प्रभुत्व को समाप्त करने जा रही है। एग्जिट पोल में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद ज्यादा दिख रही है तो वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।

सुनक की पार्टी को 131 सीटें

एग्जिट पोल के मुताबिक, लेबर पार्टी 410 सीटें और कंजर्वेटिव पार्टी 131 सीटें जीतेगी, जिससे लेबर पार्टी को 170 सीटों पर पूर्ण बहुमत मिलेगा। हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जिट पोल से नतीजों का केवल पहला संकेत मिलता है। बाकी चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पहले रूझान में लेबर पार्टी का दबदबा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मतगणना के पहले रूझान में लेबर ने सुंदरलैंड में जीत दर्ज की। लेबर ने उत्तरी सीट पर 18,847 वोट जीते, जबकि रिफॉर्म यूके पार्टी ने 11,668 वोट जीते, जिससे कंजरवेटिव्स 5,514 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

2019 में कंजर्वेटिव पार्टी को मिली थी बहुमत

बता दें कि ब्रिटेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं। इस बार के चुनाव मतदान के लिए देश भर में 40,000 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

कॉन्फिडेंस में स्टर्मर

लेबर पार्टी से ब्रिटेन पीएम पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर ने कल मतदान के बाद कहा था कि आज ब्रिटेन नया अध्याय शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा, हम कंजरवेटिव पार्टी को सरकार चलाने के लिए और पांच साल का समय नहीं दे सकते हैं। बदलाव के लिए जनता को लेबर पार्टी को वोट देना होगा। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से उनकी मध्य-वामपंथी पार्टी को मौका देने और बदलाव के लिए मतदान करने की अपील और अनुरोध किया था।

क्या कहते हैं विश्लेषक

राजनीतिक विश्लेषकों और राजनेताओं सहित अधिकतर लोगों को उम्मीद है कि इस बार बदलाव होगा। उनके मुताबिक, लोगों में सुनक के प्रति कुछ नराजगी है, लोगों ने उनपर सभी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

बता दें कि ब्रिटेन आम चुनाव में कंजरवेटिव और लेबर पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और यूके रिफार्म पार्टी जैसे दल भी किस्मत आजमा रहे हैं। ब्रिटेन में अब तक हुए ओपिनियन पोल के मुताबिक चुनाव में लेबर पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है।

Uk election results 2024 today rishi sunak gets a setback in exit poll

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 08:31 AM

Topics:  

  • Rishi Sunak

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.