IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड, वानखेड़े में ऋषि सुनक-बिग बी समेत कई दिग्गज बने गवाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिखाई दिए। उनकी इस आतिशी पारी देखने के लिए कई दिग्गज मुंबई के मैदान पर दिखाई दिए।
- Written By: मृणाल पाठक
अभिषेक ने तोड़ा कई रिकॉर्ड (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैजों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आतिशी पारी खेलकर वानखेड़े में आधा दर्जन रिकॉर्ड तोड़ दिए। उनकी ये विस्फोटक बल्लेबाजी कई दिग्गजों ने देखी। मुंबई के मैदान पर इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अभिनेता अमिताब बच्चन समेट हई हस्तियां दिखाई दी।
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिखाई दिए। उनकी इस आतिशी पारी देखने के लिए कई दिग्गज मुंबई के मैदान पर दिखाई दिए।
ये दिग्गज बने आतिशी पारी के गवाह
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पांचवां टी20 मुकाबला देखने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई दिग्गज पहुंते, जिन्होंने अभिषेक की खास पारी के गवाह बने।
सम्बंधित ख़बरें
Prem Chopra Statement: क्या थी वो एक गलती जिसने राजेश खन्ना को पीछे छोड़ दिया ? प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित
Samay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो
टी20 में अभिषेक के सबसे ज्यादा रन
अभिषेक शर्मा ने पांचवें टी20 मुकाबले में आधे दर्जन रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए मुंबई के मैदान पर कोहराम मचाया है। जहां उन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने 54 गेंदों में 135 रन बनाए हैं और इस मामले में अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम नाबाद 126 रन थे।
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाते हुए गंगनचुंबी छक्के जड़े हैं। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाकर भारत के पूर्व टी20 के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलते हुए 13 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने एक पारी में 11 छक्के लगाए हैं।
दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोते हुए महज 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। इस मामले में उन्होंने टी20 के कप्तान सूर्या और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कमाल किया था।
सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर
अभिषेक शर्मा ऐतिहासिक शतक जड़कर भारत के लिए दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 40 गेंदों में शतक दर्ज है। हालांकि इस मामले में भारत के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ 2017 में शतक लगाया था। वहीं ऑलओवर देखें तो अभिषेक शर्मा अब सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
इस मुकाबले में अभिषेक की दमदार पारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले छह ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाए जो टी20 में पावरप्ले में उसका सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट पर 82 रन बनाए थे जो इस दौरान उसका सर्वोच्च स्कोर था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चौथी बार बनाया हाईएस्ट टोटल
अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बदौलचत भारत ने इंग्लैंड के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। भारत का ये चौथा टी20 हाईएस्ट टोटल है। भारत ने सबसे ज्यादा टोटल बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में 297 रन बनाए थे।
