युगांडा के नर्सरी स्कूल में कत्लेआम, अभिभावक बनकर घुसे हमलावर ने 4 मासूमों को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप
Uganda School Attack: युगांडा की राजधानी कंपाला के एक नर्सरी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने अभिभावक बनकर स्कूल में प्रवेश किया और 4 बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी।
- Written By: अमन उपाध्याय
युगांडा के एक स्कूल पर हमले के बाद तैनात पुलिस कर्मी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Uganda Nursery School Attack: युगांडा की राजधानी कंपाला से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक पॉश इलाके में स्थित नर्सरी स्कूल में गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को एक सिरफिरे व्यक्ति ने चाकू से हमला कर चार मासूम बच्चों की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस क्रूर हत्याकांड के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।
अभिभावक बनकर घुसा था कातिल
स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, 34 वर्षीय हमलावर ने खुद को एक अभिभावक बताया और मकिंडये डिवीजन स्थित ‘गगाबा अर्ली चाइल्डहुड डेवलपमेंट प्रोग्राम’ स्कूल के कार्यालय में प्रवेश किया। वहां उसने कुछ देर तक स्कूल प्रशासक से बात की। इसके तुरंत बाद, वह कार्यालय से बाहर निकला स्कूल का मुख्य गेट बंद किया और हाथ में लिए हुए एक तेज धारदार हथियार से बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
मासूमों की मौत और बचाव
पुलिस प्रवक्ता राचेल कावला के अनुसार, इस हमले में एक लड़की और तीन लड़कों की मौत हो गई है। हमलावर ने कई अन्य बच्चों को भी निशाना बनाया। इस भयानक मंजर के बीच, पड़ोस के एक चर्च के सुरक्षा गार्ड ने साहस दिखाते हुए हमलावर को रोका जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
गुस्साई भीड़ पर पुलिस की फायरिंग
घटना की खबर फैलते ही स्कूल के बाहर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रसारक NTV द्वारा जारी वीडियो फुटेज में माता-पिता को बदहवास होकर रोते हुए देखा गया। उत्तेजित भीड़ ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छीनकर उसे जान से मारने (Lynch) की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप की ‘3 हफ्ते’ की चेतावनी के बीच रूस की एंट्री; क्या पुतिन का ‘पीस प्लान’ टाल पाएगा महायुद्ध?
दुर्लभ है ऐसी घटना
कंपाला जैसे शहर में, जिसकी आबादी लगभग 30 लाख है इस तरह के हमले बहुत कम देखने को मिलते हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पुष्टि की है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इन मासूम बच्चों को निशाना क्यों बनाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ा हुआ है।
