जंग की आहट? UAE ने 3 देशों के लिए लगाया ट्रैवल बैन, अपने नागरिकों को फौरन लौटने का दिया आदेश
UAE Travel Ban: संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान, इराक और लेबनान की यात्रा पर रोक लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन देशों में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत अपने देश लौटने की एडवाइजरी जारी की है।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
UAE Travel Ban Iran US War: पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। यूएई सरकार ने अपने नागरिकों के लिए तीन प्रमुख खाड़ी देशों ईरान, इराक और लेबनान की यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इस क्षेत्र में शांति की संभावनाएं कम होती नजर आ रही हैं और बड़े पैमाने पर सैन्य संघर्ष का खतरा भी मंडरा रहा है।
विदेश मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी
यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और आधिकारिक बयान के माध्यम से बताया है कि मौजूदा क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले है। मंत्रालय ने न केवल यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है बल्कि उन नागरिकों के लिए भी तत्काल एडवाइजरी जारी की है जो इस समय ईरान, इराक या लेबनान में मौजूद हैं। सरकार ने इन नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने देश वापस लौट आएं।
ओपेक से बाहर निकलने के बाद बढ़ा तनाव
यूएई का यह फैसला उसके उस निर्णय के बाद आया है, जिसमें उसने तेल निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ (OPEC) और ‘ओपेक प्लस‘ से बाहर आने का ऐलान किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल उत्पादन और निर्यात से जुड़े इस प्रमुख संगठन को छोड़ना ईरान के लिए एक बड़ा आर्थिक और कूटनीतिक झटका है। इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल पैदा कर दी है और इसे ईरान के खिलाफ यूएई की कड़ी घेराबंदी के तौर पर देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, ईरान-अमेरिका संकट के बीच ₹400 के करीब पहुंचे दाम
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट
यूरोप में तैनात होगी चीनी फौज? ट्रंप के कहर से यूरोपीय देशों को बचाने आगे आया ड्रैगन? क्या है चीन का प्लान
दोनों देशों में जुबानी जंग जारी
ईरान और अमेरिका के बीच आधिकारिक तौर पर सीजफायर चल रहा है और दोनों देशों के बीच बातचीत भी जारी है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक अच्छी स्थिति देखने को नहीं मिल रही है। दोनों देशों में जारी जुबानी जंग ने मिडिल ईस्ट में शांति को लेकर भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा कर दिए हैं।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने हाल ही मे कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि ईरान किसी भी अंतराष्ट्रीय दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर बंद नहीं करेगा
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, ईरान-अमेरिका संकट के बीच ₹400 के करीब पहुंचे दाम
क्या युद्ध में शामिल होगा यूएई?
यूएई द्वारा अपने नागरिकों को वापस बुलाने और यात्रा पर लोक लगाने के बाद यह चर्चा अब तेज हो गई है कि क्या ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई में अब सीधे तौर पर यूएई भी शामिल होगा? अभी कुछ दिन पहले ही यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पहले भी ईरान की नीतियों की कड़ी आलोचना की थी। इस क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती सक्रियता और यूएई के इन कड़े फैसलों ने आने वाले दिनों में सैन्य जमावड़े की आशंका को बढ़ा दिया है।
