Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तूफान ‘यागी’ ने चीन में मचाई तबाही, 92 लोग घायल, देश में रेड अलर्ट जारी

तूफान ‘यागी' के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यागी, इस साल का 11वां तूफान (Typhoon) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 07, 2024 | 03:50 PM

तूफान त्यागी

Follow Us
Close
Follow Us:

बीजिंग: तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यागी, इस साल का 11वां तूफान (Typhoon) है जो शुक्रवार को चीन के समुद्र तट से टकराया। इसने पहले हैनान में दस्तक दी और फिर गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा।

चीन ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया और दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है, क्योंकि यागी तूफान सबसे पहले हैनान में पहुंचा, उसके बाद दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा और इसके चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र तथा उत्तरी वियतनाम तक पहुंचने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:-कंगाल पाकिस्तान हुआ मालामाल, समुद्री सीमा में मिला तेल और गैस का बड़ा भंडार

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश के होश आएंगे ठिकाने…चीन को पड़ेगा जोरदार चांटा, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा नेवी नया ‘किला’

चीन में नागरिकों वकीलों, छात्रों और मजदूरों की आवाज खामोश कर रही जिनपिंग सरकार

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

साइबर घोटाले का मास्टरमाइंड Chen Zhi गिरफ्तार, कंबोडिया से चीन प्रत्यर्पण के बाद खुलेगा अरबों का राज

100 से अधिक उड़ानें को रद्द

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है। शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गए हैं और शुक्रवार को 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में, प्रांत में नारियल के पेड़ों को टूटकर गिरते देखा जा सकता है। हर जगह बिलबोर्ड गिरे हुए हैं और वाहन पलटे हुए नजर आ रहे हैं।

भयानक तूफान तोड़े रिकॉर्ड

हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी, जिसके केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा यानी 152 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास वेनचांग में पहुंचा था। साल 1949 से 2023 तक, 106 ‘टाइफून’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही ‘सुपर टाइफून’ के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश की पहचान पर मंडरा रहा बादल, फास्ट फैशन व्यवसाय संकट में फंसा

आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने का आदेश

गुआंगडोंग के प्रांतीय गवर्नर वांग वेइजहोंग ने स्थानीय अधिकारियों से यागी के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ने और मुश्किल लड़ाई जीतने का आग्रह किया। इस तूफान के कारण शनिवार को पश्चिमी गुआंगडोंग प्रांत और पर्ल रिवर डेल्टा में भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में तूफान आने के बाद आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने को कहा है। (एजेंसी)

Typhoon yagi wreaks havoc in china 2 killed 92 injured issue red alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 03:21 PM

Topics:  

  • China
  • China News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.