Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट

India China Border Trade: भारत और म्यांमार के बीच करीब 6 साल बाद पैंगसाऊ दर्रे से 20 जुलाई से सीमा व्यापार फिर शुरू होगा। इससे स्थानीय कारोबार, रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 12, 2026 | 04:53 PM

भारत-म्यांमार सीमा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Myanmar Border Trade: भारत-म्यांमार के रिश्तों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत और म्यांमार के बीच करीब 6 साल से बंद पड़े सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह व्यापार पैंगसाऊ दर्रे से होगा। 9 जुलाई को दोनों देशों के व्यापारिक संगठनों के बीच बैठक के बाद 20 जुलाई से सीमा व्यापार फिर से शुरू होने जा रहा है।

दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट रिजीम के तहत सीमा व्यापार होता था। इसमें सीमा के दोनो तरफ 10 किलोमीटर तक के दायरे में रहने वाले लोगों को सीमा पार के लेन-देन और स्थानीय व्यापार करने की अनुमति दी जाती है।

कोविड महामारी में बंद हुआ था व्यापार

बता दें, दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार 3 फरवरी, 2020 को कोविड महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। अब करीब 6 साल के बाद दोनों देशों के बीच सीमा व्यापार को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। 9 जुलाई को दोनों देशों के स्थानीय व्यापार प्रतिनिधियों के बीच अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में बैठक हुई थी। इस बैठक में दोनों सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने पर फैसला लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी

Vietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश

बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट

ओमान तट के पास ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 अब भी लापता; भारत ने जताई कड़ी चिंता

सीमा व्यापार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सीमा व्यापार को लेकर एक भारतीय स्थानीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष जोंगखम मोरांग ने मीडिया से बात की। सीमा व्यापार फिर से शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस कदम से कोविड महामारी के दौरान खोई हुई हमारी आजीविका वापस आएगी। स्थानीय विधायक लैसम सिमाई ने भी सीमा व्यापार का समर्थन करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए व्यापारिक अवसर खुलेंगे। साथ ही यहां के निवासियों और छोटे व्यापारियों की आजीविका में भी सुधार आएगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

भारत-चीन सीमा व्यापार पर आया अपडेट

भारत-म्यांमार सीमा व्यापार के साथ ही भारत-चीन सीमा व्यापार पर भी नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार को लेकर आधिकारिक सहमति के बाद भी अभी व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। यह व्यापार लिपुलेख दर्रे से होगा।

ये भी पढे़ं- 22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, व्यापार को लेकर भारतीय व्यापारियों से चीनी अधिकारियों ने तिब्बत स्थित तकलाकोट में निर्माणाधीन नए गोदाम और बाजार के पूरा होने तक इंतजार करने के लिए कहा गया है। चीन और भारत के बीच लिपुलेख दर्रे से व्यापार कोविड-19 के कारण 2020 से ही बंद पड़ा है। अब करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से इसे शुरू करने का प्लान है।।

India myanmar border trade resume after six years pangsau pass july 20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • China
  • India
  • International Trade
  • Myanmar
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.