चीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Typhoon Noul China: दक्षिणी चीन में टाइफून नोल के लैंडफॉल के बाद भारी तबाही हुई है। 145 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के चलते ग्वांगडोंग से 3.4 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन में टाइफून नोल का कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Typhoon Noul China News In Hindi: दक्षिणी चीन के तटीय इलाकों में रविवार तड़के शक्तिशाली चक्रवाती तूफान नोल ने भीषण दस्तक दी। 145 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार और मूसलाधार बारिश के साथ आए इस टाइफून ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ग्वांगडोंग प्रांत से अब तक 3,40,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है।
तड़के 3:50 बजे हुआ लैंडफॉल
चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, टाइफून नोल रविवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 3:50 बजे दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर स्थित हुइडोंग काउंटी के तट से टकराया। लैंडफॉल के वक्त हवाओं की गति बेहद डरावनी थी।
हालांकि, हांगकांग वेधशाला का कहना है कि जमीनी हिस्से से टकराने के बाद यह तूफान धीरे-धीरे ग्वांगडोंग के अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ रहा है और इसकी तीव्रता में मामूली कमी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Flood: गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा
देखते ही देखते डूब गया लियाकतपुर! चेनाब के उफान से पाकिस्तान में हाहाकार, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
Hunger Index Pakistan: भारत में भुखमरी घटी, पाकिस्तान में 37% बढ़ी, UN रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
NoulThe 12th typhoon of this year is about to make landfall in Guangdong.😲If you are traveling in Guangdong, remember to stay in safe areas.
Usually, it will also cause rainstorms in Jiangxi and Hunan. pic.twitter.com/MMGFy8NHKu — Sharing Travel (@TripInChina) July 25, 2026
हवाई और रेल सेवाएं ठप
तूफान का सबसे बड़ा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। हांगकांग एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार और रविवार के बीच 150 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, चाइना न्यूज सर्विस ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से ग्वांगडोंग प्रांत में रविवार को चलने वाली सभी ट्रेन सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। सरकारी प्रसारक CCTV के अनुसार, शनिवार दोपहर से ही लोगों को सुरक्षित निकालने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था।
Typhoon Noul is about to make landfall on the coast of Guangdong, China. A strong squall line first hit central Guangdong, bringing strong winds and heavy rain to Shenzhen and Guangzhou. pic.twitter.com/8J2JZiU90e — Jim (@yangyubin1998) July 25, 2026
हांगकांग और ताइवान में भी असर
नोल के असर से हांगकांग में शनिवार को एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत का मचान गिर गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर, ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि तूफान ताइवान के दक्षिण से गुजरते हुए भारी बारिश लेकर आया है, जिससे द्वीप के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है।
यह भी पढ़ें:- देखते ही देखते डूब गया लियाकतपुर! चेनाब के उफान से पाकिस्तान में हाहाकार, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
चीन पर कुदरत की दोहरी मार
चीन के लिए जुलाई का महीना मौसम के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इस महीने की शुरुआत में टाइफून बावी ने पूर्वी चीन में कहर बरपाया था, जिसके कारण 20 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। उससे पहले 3 जुलाई को टाइफून मेसाक ने भी दक्षिणी चीन के तटों पर दस्तक दी थी। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि वीकेंड के दौरान ग्वांगडोंग और दक्षिण-पूर्वी फुजियान प्रांतों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
