अमेरिका में दो हेलिकॉप्टरों में भिड़ंत...पायलट की मौत, टक्कर देख सहमे लोग, Video देखें

Helicopters Collision: एनस्ट्रॉम F-28A हेलिकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280C हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर हुई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि हादसे के समय दोनों एयरक्राफ्ट में पायलट ही सवार थे।
Two helicopters collide in the US...pilot dies, people are terrified by the collision, watch the video
हादसे के बाद गिरा हेलिकॉप्टर। इमेज-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

New Jersey Helicopter Crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में हवा में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। रविवार को हवा में हुई इस टक्कर से एक पायलट की मौत हो गई। दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अटलांटिक काउंटी के एक छोटे से एयरफील्ड हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर यह घटना हुई। दुर्घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें हेलिकॉप्टर बेकाबू होकर नीचे गिरते हुए और फिर उससे घना काला धुआं उठते हुए दिखाई दे रहा है।

हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रील ने बताया कि सुबह 11 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस और फायर क्रू ने हेलिकॉप्टर में लगी आग को बुझाया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि एनस्ट्रॉम F-28A हेलिकॉप्टर और एनस्ट्रॉम 280C हेलिकॉपर के बीच टक्कर हुई है। हादसे के वक्त दोनों विमानों में पायलट ही सवार थे। एक की मौत हो गई है। दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे की होगी जांच

फ्रिएल ने कहा कि एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड दुर्घटना की जांच करेंगे। एफएए और एनटीएसबी के पूर्व दुर्घटना जांचकर्ता एलन डीहल ने बताया कि जांचकर्ता शायद सबसे पहले दोनों पायलटों के बीच किसी बातचीत की समीक्षा करेंगे। यह देखेंगे कि क्या वे एक-दूसरे को देख पा रहे थे। डीहल का कहना है कि हवा में होने वाली टक्करें देखने और बचने में विफलता के कारण होती हैं। दुर्घटनास्थल के पास स्थित एक कैफे के मालिक सैल सिलिपिनो ने बताया कि पायलट उस रेस्टोरेंट में नियमित रूप से आते थे। उन्होंने और दूसरे ग्राहकों ने हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरते देखा। इसके कुछ सेकंड बाद हेलिकॉप्टर नीचे की ओर घूमने लगा और दूसरा हेलिकॉप्टर भी तेजी से जमीन पर गिर गया।

खौफनाक मंजर

हैमोंटन निवासी डैन डेमेशेक ने बताया है कि वह जिम से निकल रहे थे, तभी उन्होंने जोरदार आवाज सुनी। उन्होंने दो हेलिकॉप्टरों को बेकाबू होकर घूमते देखा। पहला हेलिकॉप्टर सीधा से उल्टा हो गया और घूमते हुए हवा से नीचे गिरने लगा। फिर दूसरे हेलिकॉप्टर से कुछ टूटने आवाज आई। फिर वह हेलिकॉप्‍टर गिर गया। हैमंटन, न्यू जर्सी के दक्षिणी हिस्से में अटलांटिक काउंटी में 15,000 लोगों का एक कस्बा है, यह फिलाडेल्फिया से 56 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com