तुर्की की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 110 पोते-पोती, इतने बच्चों की थी मां
Turkey News : तुर्की की 131 वर्षीय बुजुर्ग महिला होडी गुरकान का निधन हो गया। उन्होंने उस्मानी साम्राज्य से लेकर आधुनिक तुर्की तक का इतिहास देखा और एक विशाल, सम्मानित परिवार व विरासत छोड़ी।
- Written By: अक्षय साहू
होडी गुरकान (फोटो- सोशल मीडिया)
Turkey Oldest Woman Dies: तुर्की की सबसे बुजुर्ग महिला होडी गुरकान का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को 131 वर्ष की उम्र में दक्षिण-पूर्वी तुर्की के शानलिउरफा प्रांत के विरानशेहिर जिले के बिनेकली गांव में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 1 जुलाई 1894 को हुआ था, जो आधिकारिक जनसंख्या रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुरकान ने अपने लंबे जीवनकाल में तुर्की के इतिहास के कई महत्वपूर्ण दौर देखे। उन्होंने उस्मानी साम्राज्य के अंतिम वर्षों, तुर्की की आजादी की लड़ाई, मुस्तफा कमाल अतातुर्क द्वारा आधुनिक गणराज्य की स्थापना और देश के नए युग की शुरुआत का साक्षी बनकर एक ऐतिहासिक जीवन जिया।
परिवार में 110 पोते-पोतियों
होड़ी गुरकान ने अपना पूरी जिंदगी उसी गांव बिनेकली में बिताया, जहां उनका जन्म हुआ था। यह गांव विरानशेहिर कस्बे से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। उनके सात बच्चे थे, और उनके वंश ने कई पीढ़ियों में फैलकर आज 110 पोते-पोतियों और उससे भी अधिक परपोते-परपोतियों का एक बड़ा परिवार बना लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में परसेंटेज
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
गुरकान गांववालों के लिए वह सिर्फ एक बुज़ुर्ग महिला नहीं थीं, बल्कि जीती-जागती इतिहास थीं। उनके पास ज्ञान, अनुभव और परिवार को दिशा देने की अद्भुत क्षमता थी। इसके चलते पूरा गांव उनका सम्मान करता था। इतना ही नहीं इलाके बड़े नेता और सैन्य अधिकारी समय-समय पर उनसे मिलने आते थे।
इतिहास की घटनाओं की साक्षी
गुरकान अपने गांव में एक प्रेरणादायक और सम्माननीय व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं। उम्र और अनुभव ने उन्हें समुदाय में एक विशेष स्थान दिलाया था। उनकी अंतिम विदाई बिनेकली के कब्रिस्तान में हुई, जहां बड़ी संख्या में उनके परिजन और गांव के लोग शामिल हुए।
होड़ी गुरकान का जन्म उस समय हुआ था जब तुर्की पर उस्मानी साम्राज्य का शासन था। उन्होंने तुर्की के स्वतंत्रता संग्राम, गणराज्य की स्थापना और आधुनिक तुर्की तक के सफर को अपनी आंखों से देखा। उनका जीवन तुर्की के इतिहास की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का सजीव साक्ष्य रहा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अहमदिया मुसलमानों पर फिर ढाया सितम, 70 साल पुराने इबादतगाह जमींदोज
दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान
आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के एथल कैटरहम को दुनिया का सबसे सबसे बुजुर्ग इंसान माना जाता है। कैटरहम का जन्म 21 अगस्त 1909 को हुआ था। वो फिलहाल 116 साल के हैं।
