'यह समझौता भारत के विश्वास को दर्शाता है', ब्रिटेन FTA पर बोले पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच हाल में संपन्न हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को ‘ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है।
PM Modi In Tamilnadu
पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi On India-Britain FTA: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच हाल में संपन्न हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को ‘ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है। ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया' पहल के तहत निर्मित हथियारों ने सीमा पार सैन्य अभियान के दौरान दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई और दुश्मनों की नींद उड़ा दी।

प्रधानमंत्री ने यहां 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा तमिलनाडु के विकास के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक

परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वह अपने विदेश दौरे को पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु में आकर धन्य हो गए हैं। इस दौरान मालदीव की उनकी यात्रा से पहले भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता ‘ऐतिहासिक' है। मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दुनिया के बढ़ते भरोसे और हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है। हम इसी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु बनाएंगे।

भारत में उत्पादान के अवसर पैदा होंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के साथ एफटीए हमारे विकसित भारत, विकसित तमिलनाडु के दृष्टिकोण को गति देता है। मालदीव का अपना आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद वह सीधे यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि एफटीए के बाद, ब्रिटेन में बिकने वाले 99 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर कोई कर नहीं लगेगा। अगर भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे, तो वहां मांग बढ़ेगी और इससे भारत में उत्पादन के अधिक अवसर पैदा होंगे। इस मुक्त व्यापार समझौते के कारण, तमिलनाडु के युवाओं, छोटे व्यवसायों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बड़ा लाभ मिलेगा।

बुनियादी ढांचा- ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़

एक विकसित भारत और तमिलनाडु का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं। पिछले 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में अटल सेतु, सोनमर्ग सुरंग, बोगीबील पुल का निर्माण किया है और इनसे रोजगार के हजारों अवसर पैदा हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com