‘NO MORE MR. NICE GUY’: ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, हाथ में राइफल लिए शेयर की आक्रामक तस्वीर
Trump Warns Iran: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते पर सख्त अल्टीमेटम दिया है। सोशल मीडिया पर राइफल के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब नरमी दिखाने का वक्त खत्म हो चुका है।'
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Warns Iran No More Mr Nice Guy: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि वह परमाणु समझौते को लेकर अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने एक हाथ में असॉल्ट राइफल पकड़ी हुई है और उस पर कैप्शन लिखा है ‘NO MORE MR NICE GUY’! इस पोस्ट के जरिए ट्रंप ने ईरान को ‘जल्द ही समझदार बनने’ की नसीहत दी है।
ट्रंप का सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को साझा की गई इस पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लिखा कि ईरान अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहा है और उन्हें यह तक नहीं पता कि एक गैर-परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कैसे किए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही कूटनीतिक कोशिशें पूरी तरह ठप पड़ गई हैं। ट्रंप का यह रुख संकेत देता है कि अमेरिका अब कूटनीति के बजाय दबाव की रणनीति अपनाने पर अधिक जोर दे रहा है।
नौसैनिक घेराबंदी और विफल होती वार्ता
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने 13 अप्रैल 2026 से ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक घेराबंदी शुरू कर दी है। यह कदम पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई बातचीत के विफल होने के बाद उठाया गया था। इस घेराबंदी के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में समुद्री यातायात पर अमेरिका का नियंत्रण काफी सख्त हो गया है, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर बड़ा असर पड़ रहा है।
इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता भी सिरे नहीं चढ़ सकी। राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते अचानक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया था। ट्रंप का मानना है कि अब गेंद ईरान के पाले में है और जब तक तेहरान कोई ठोस और व्यावहारिक प्रस्ताव पेश नहीं करता, तब तक चर्चा को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।
ईरान का क्या था प्रस्ताव?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने हाल ही में तनाव कम करने के लिए एक योजना पेश की थी। इस योजना में ईरान ने मांग की थी कि अमेरिका अपनी नौसैनिक घेराबंदी हटा ले और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह से खोल दे। बदले में ईरान ने एक लंबे समय तक चलने वाले संघर्षविराम और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवादों को सुलझाने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें:- अगर हम न होते तो आप… ट्रंप के सामने किंग चार्ल्स का तीखा पलटवार; व्हाइट हाउस में गूंजे ठहाके
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। वॉशिंगटन का स्पष्ट कहना है कि वह अपनी मुख्य मांगों और सुरक्षा चिंताओं से कोई समझौता नहीं करेगा और ईरान को उसकी शर्तें माननी ही होंगी।
