‘चीन जिंदा खा जाएगा कनाडा को’, ट्रंप का कार्नी को अल्टीमेटम; 100% टैरिफ बम फोड़ने की दी धमकी
US Canada War: ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ नजदीकी बढ़ाने पर विनाशकारी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर कनाडा ने चीन के साथ डील की, तो उसके हर उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
मार्क कार्नी और डोनाल्ड ट्रम्प, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Canada 100 Percent Tariff Threats: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई नेतृत्व के बीच जुबानी जंग अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन के साथ व्यापारिक संबंध गहरा करना कनाडा के लिए आत्मघाती साबित होगा और चीन उसे पूरी तरह निगल जाएगा।
100% टैरिफ की धमकी
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में कनाडाई अधिकारी कार्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे कनाडा को चीन के लिए एक ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ बनाने की सोच रहे हैं ताकि चीन वहां से अमेरिका में अपना सामान भेज सके तो यह उनकी बड़ी भूल है। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कनाडा चीन के साथ कोई भी डील करता है तो अमेरिका में आने वाले सभी कनाडाई सामानों और प्रोडक्ट्स पर तुरंत 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा।
‘गोल्डन डोम’ बनाम चीन के साथ व्यापार
ट्रंप ने कनाडा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कनाडा-ग्रीनलैंड के ऊपर प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध कर रहा है, जो खुद कनाडा की भी रक्षा करेगा। ट्रंप के अनुसार, सुरक्षा के बजाय कनाडा ने चीन के साथ आर्थिक संबंधों को प्राथमिकता दी है, जो उन्हें एक साल के भीतर ही ‘हड़प’ लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बाद अब रूस पहुंचे अब्बास अराघची, पुतिन से करेंगे बंद कमरे में मीटिंग, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
24 घंटे में दूसरी बड़ी गोलीबारी! ट्रंप की डिनर पार्टी के बाद अब टेक्सास में चली गोलियां, दो की हालात गंभीर
होर्मुज खोलने पर माना ईरान, पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, अब बस ट्रंप के जवाब का इंतजार
पाकिस्तान का पत्ता कट…ट्रंप ने Iran को दिया बड़ा ऑफर, बोले-शांति वार्ता के लिए सीधे कर सकते हैं कॉल
क्यों भड़के हैं ट्रंप?
ट्रंप की नाराजगी की मुख्य वजह कार्नी की हालिया बीजिंग यात्रा है, जहां उन्होंने चीन के साथ आर्थिक रिश्तों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। पिछले हफ्ते कनाडा ने घोषणा की थी कि वह चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ में ढील देने के बदले कनाडाई कृषि निर्यात पर शुल्क कम करने के लिए बीजिंग के साथ एक सैद्धांतिक व्यापार समझौते पर सहमत हुआ है।
यह भी पढ़ें:- सीरिया में टली जंग? सेना और कुर्द लड़ाकों के बीच एक महीने का ‘सीजफायर’ बढ़ा, जानें क्या है पूरा समझौता!
वॉशिंगटन और ओटावा के बीच संबंध
ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से वॉशिंगटन और ओटावा के बीच संबंध तेजी से खराब हुए हैं। प्रतिशोध के रूप में ट्रंप ने कनाडा को अपने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का निमंत्रण भी वापस ले लिया है। वर्तमान में चीन-अमेरिका के बाद कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, लेकिन ट्रंप की इस नई धमकी ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक युद्ध की स्थिति पैदा कर दी है।
