- Hindi News »
- World »
- Trump Tough Stand On Illegal Immigrants Indians Not Allowed Entry At Airport
अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का सख्त रूख, भारतीयों को एयरपोर्ट पर नहीं मिली एंट्री, मामला हुआ गंभीर
शपथ लेते ही ट्रंप ने अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति के भारतीय माता-पिता को वापसी टिकट न होने के कारण एयरपोर्ट पर प्रवेश की अनुमति..
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप, (अमेरिकी राष्ट्रपति)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं, जिससे भारत समेत अन्य देशों में चिंता का माहौल बन गया है। इमिग्रेशन नीतियों में बदलाव के चलते अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय में असमंजस की स्थिति है।
इस बीच, एक नई घटना सामने आई है, जिसमें अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिकों को प्रवेश से मना कर दिया गया। बताया गया कि अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति के भारतीय माता-पिता को वापसी टिकट न होने के कारण एयरपोर्ट पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
अमेरिका में ठहरने के लिए वापसी टिकट जरूरी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने गए एक भारतीय दंपति को नेवार्क हवाई अड्डे पर एंट्री से मना कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दंपति के पास बी-1/बी-2 विजिटर वीजा था, और उन्होंने पांच महीने तक अमेरिका में रहने की योजना बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
नवभारत विशेष: अकेले पड़ते ट्रंप को याद आए प्रधानमंत्री मोदी, जरूरत पड़ने पर मदद का ऑफर दिया
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
लेकिन एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि अब नए नियमों के तहत अमेरिका में ठहरने के लिए वापसी टिकट दिखाना जरूरी है। अधिकारियों ने दंपति की सभी दलीलें और स्पष्टीकरण नकारते हुए उन्हें हवाई अड्डे से सीधा भारत भेज दिया।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
भारतीयों की चिंताएं बढ़ी
वहीं इस तरह के नियमों की आधिकारिक घोषणा ना होने की वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीयों को वापस भेजने के लिए 2025 के नए नियमों का हवाला दिया है। हालांकि इन बदलावों को लेकर पहले कोई सूचना नहीं दी गई गई थी। इस तरह की घटना अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की चिंताएं और बढ़ा सकती हैं। यह सवाल भी उठ रहे हैं कि ट्रंप की नीतियों को लागू करने के लिए अमेरिका आने वाले दिनों में ऐसे ही कई अप्रत्याशित कदम उठा सकता है
लोगों में भ्रम की स्थिति
बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीयों को वापस भेजने के लिए 2025 के नए नियमों का हवाला देते हुए कुछ फैसले लिए हैं, लेकिन इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा पहले नहीं की गई थी, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति के कारण अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका भविष्य में इसी तरह के अप्रत्याशित कदम उठाकर ट्रंप की नीतियों को लागू करने की कोशिश करेगा।
Trump tough stand on illegal immigrants indians not allowed entry at airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले BMC अलर्ट, मिठी नदी और नालों की सफाई 3 जून तक पूरी करने के निर्देश
May 26, 2026 | 10:32 AMनागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
May 26, 2026 | 10:25 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय चमकेगा; कमिश्नर ने कबाड़ हटाने और नई पार्किंग बनाने के दिए सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 10:20 AMस्कूल बस संचालकों ने मांगी सरकारी सब्सिडी, सिंगल शिफ्ट सिस्टम लागू करने की अपील
May 26, 2026 | 10:18 AMट्विशा शर्मा केस: सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल कोर्ट में आज सुनवाई
May 26, 2026 | 10:15 AMमुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













