मुस्लिम देश में बहा ईसाइयों का खून…तो भड़के ट्रंप, दे डाली बड़ी धमकी, कहा- हमारी बंदूकें तैयार
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाइजीरिया में ईसाई समुदाय के खिलाफ हिंसा पर नाराजगी जताई, चेतावनी दी कि अगर यह जारी रही, तो अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार है।
- Written By: अक्षय साहू
ट्रंप ने नाइजीरिया को दी धमकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Warns Nigeria Islamic Terrorist Groups: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ईसाई समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा से काफी नाराज है। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि अगर ईसाइयों के खिलाफ हिंसा जारी रही, तो अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार है। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को तेज सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया है।
ट्रंप ने नाइजीरिया की सरकार से कहा कि अगर वह ईसाइयों की सुरक्षा में सक्षम नहीं है, तो अमेरिका अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, अगर हम हमला करेंगे तो यह तेज़, करारा और भयावह होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने नाइजीरिया को मिलने वाली सभी सहायता तत्काल प्रभाव से रोक दी है
7,000 से अधिक ईसाइयों की हत्या
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से 10 अइगस्त तक नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा के कारण 7,000 से अधिक ईसाइयों की हत्या हो चुकी है। इन हत्याओं में बोको हरम और फुलानी एक्सट्रीमिस्ट जैसे आतंकवादी संगठन जिम्मेदार हैं। यह इस्लामिक आतंकी संगठन है जो लंबे समय से ईसाई इलाकों पर हमला करते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी कहा कि वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि अगर नाइजीरियाई सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है तो अमेरिकी सेना आतंकवादी संगठनों को नष्ट कर देगी।
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में नाइजीरिया को उन देशों की सूची में शामिल किया है जहाँ धार्मिक आधार पर अत्याचार हो रहा है। इस सूची में पाकिस्तान, रूस, चीन, म्यांमार और उत्तर कोरिया भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बम से उड़ाया थाना, हमला में एक की मौत, पेशवर में हाई अलर्ट
नाइजीरिया को अमेरिका से मदद की उम्मीद
ट्रंप ने कहा था कि नाइजीरिया में हजारों ईसाइयों की हत्या हो चुकी है और इस्लामिक कट्टरपंथी उन्हें निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु बार-बार धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का दावा कर रहे हैं। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जुटा है और उम्मीद करता है कि अमेरिका उसका सहयोग करेगा।
