कमजोर पड़ने लगा है तेहरान, ‘जब चाहूंगा तब युद्ध खत्म कर दूंगा’, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान जंग पर बड़ा बयान
Trump Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है क्योंकि अब हमले के लिए ज्यादा लक्ष्य नहीं बचे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Iran Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बयान दिया है। बुधवार को समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। उनका मानना है कि अमेरिकी और इजरायली हमलों के कारण अब ईरान में हमले के लिए अधिक सैन्य लक्ष्य (Targets) शेष नहीं रह गए हैं।
युद्ध समाप्ति पर ट्रंप और इजरायल के अलग सुर
डोनाल्ड ट्रंप ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि युद्ध थोड़ा-बहुत बाकी है, मैं जब भी चाहूंगा, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने इस युद्ध को अमेरिका की छह हफ्तों की मूल योजना से भी अधिक सफल बताया। हालांकि, ट्रंप के इस रुख के विपरीत इजरायल ने जंग जारी रखने के संकेत दिए हैं।
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने स्पष्ट किया कि यह युद्ध बिना किसी समय सीमा के तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देश कम से कम अगले दो हफ्तों तक हमले जारी रखने की तैयारी में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
US Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की माइंस बिछाने की साजिश
युद्ध के बीच एक खतरनाक जानकारी सामने आई है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री माइंस (Mines) बिछा रहा है जो दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग है। अमेरिकी खुफिया विभाग को मंगलवार को इसकी जानकारी मिली। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईरान की 16 ऐसी नावों को नष्ट कर दिया जो माइंस बिछाने के काम में लगी हुई थीं। इससे ईरान की वैश्विक तेल व्यापार को बाधित करने की योजना को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें:- ‘युद्ध हम पर थोपा गया’, ईरान के विदेश मंत्री की गुटेरेस से दो-टूक, कहा- आत्मरक्षा के लिए जाएंगे किसी भी हद तक
कमजोर होती ईरान की सैन्य क्षमता
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रेड कूपर ने एक वीडियो संदेश में बताया कि अमेरिकी सेना का मुख्य लक्ष्य ईरान की उस क्षमता को पूरी तरह खत्म करना है जिससे वह जहाजों को परेशान कर सके। उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रहे हमलों के कारण ईरान की सैन्य क्षमता अब कमजोर पड़ रही है और हाल के दिनों में उसकी ओर से होने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों में भी काफी कमी आई है। ट्रंप ने भी दोहराया कि ईरान पिछले 47 सालों में फैलाई गई हिंसा की कीमत अब चुका रहा है और वह आसानी से बच नहीं पाएगा।
