Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की ‘सुरक्षा गारंटी’ से जेलेंस्की गदगद, लेकिन पुतिन ने दी चेतावनी, कहा- ‘असली मुद्दा अभी बाकी’

Russia Ukraine Peace Talks: आबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच हुई हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी मिलने का दावा किया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 26, 2026 | 08:48 PM

रूस यूक्रेन शांति वार्ता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Zelenskyy Trump Security Guarantee: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के तहत आबू धाबी में हुई अहम बैठक के बाद मिले-जुले संकेत सामने आए हैं। इस बैठक के नतीजों से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

उनका कहना है कि युद्ध के बाद यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की गारंटी वाला दस्तावेज पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब सिर्फ उस पर हस्ताक्षर होना बाकी है। जेलेंस्की को भरोसा है कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भविष्य में रूस के किसी भी संभावित हमले के खिलाफ यूक्रेन को पक्की सुरक्षा प्रदान करेगा।

‘असली पेंच अब भी फंसा है’

जेलेंस्की की खुशी के विपरीत, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय (क्रेमलिन) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्पष्ट किया कि हालांकि बातचीत सकारात्मक रही लेकिन इसे कोई बड़ी सफलता नहीं माना जा सकता। रूस का कहना है कि मुख्य विवाद अब भी उन इलाकों पर है जिन पर रूसी सेना ने कब्जा किया हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

माफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी

ईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…

NATO के बाद अब EU ने भी फेरा यूक्रेन से मुंह? रूसी खुफिया एजेंसी SVR का बड़ा दावा, कीव की बढ़ी टेंशन

अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?

पुतिन पूर्वी यूक्रेन और डोनबास जैसे जीते हुए इलाकों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं, जबकि जेलेंस्की वहां से रूसी सेना की पूर्ण वापसी चाहते हैं।

ट्रंप का अल्टीमेटम और जमीनी हालात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो इस समझौते के मुख्य सूत्रधार बने हुए हैं, उन्होंने शांति के लिए एक डेडलाइन तय कर दी है और रूस को और अधिक प्रतिबंधों की धमकी दी है। हालांकि, शांति वार्ता की मेज पर चल रही चर्चाओं के बीच युद्ध के मैदान में तनाव कम नहीं हुआ है। रूस ने हाल ही में यूक्रेन के 40 ड्रोन मार गिराने का दावा किया वहीं यूक्रेन ने रूस के 138 में से 110 ड्रोन नष्ट कर दिए। अगले दौर की बातचीत 1 फरवरी को फिर से UAE में होने की संभावना है जिसमें मुख्य रूप से सीजफायर पर चर्चा की जाएगी।

सकारात्मक रही बातचीत

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को जानकारी दी कि संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी में रूस और अमेरिका के साथ हुई दो दिवसीय त्रिपक्षीय बातचीत सकारात्मक और सार्थक रही।

यह भी पढ़ें:- ट्रंप की धमकियों के बीच PM मार्क कार्नी का भारत दौरा जल्द, यूरेनियम पर होगी महाडील

उन्होंने बताया कि यह पहला मौका था जब ट्रंप प्रशासन के अधिकारी लगभग चार वर्षों से जारी युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक ही मंच पर बैठकर वार्ता में शामिल हुए।

Trump security guarantee zelenskyy happy putin warning real issue still pending

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 08:48 PM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.